'कुछ कुछ होता है' के 24 साल बाद बोलीं Kajol- मेरी चलती तो अंजली, राहुल से नहीं अमन से शादी करती

Updated on 13-04-2023 09:08 PM
साल 1998 में रिलीज करण जौहर की फिल्‍म 'कुछ कुछ होता है' ने हम सभी के दिलों के तार छुए। एक ऐसी फिल्‍म, जिसमें राहुल और अंजली को देखकर हम सब ने यही समझा कि प्‍यार, दोस्‍ती है। फिल्‍म में शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में थे। जबकि सलमान खान और रानी मुखर्जी ने सपोर्टिंग एक्‍टर्स के तौर पर छाप छोड़ी थी। भारतीय सिनेमा की इस सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म के क्‍लाइमेक्‍स में हमने यही देखा कि राहुल और अंजली दोस्‍ती से आगे बढ़कर एक-दूसरे के प्‍यार को अपनाते हैं और हमेशा के लिए एक हो जाते हैं। लेकिन इस बीच अमन का भी किरदार है, जो अंजली से शादी करने आता है, लेकिन राहुल के लिए अंजली के प्‍यार को देखकर अपनी मोहब्‍बत को भूल जाता है। फिल्‍म की रिलीज के 24 साल बाद अब काजोल ने मजेदार खुलासा किया है। एक्‍ट्रेस ने कहा कि अगर असल में वह अंजली की जगह होतीं तो क्‍लाइमेक्‍स में राहुल नहीं, बल्‍क‍ि अमन के साथ जाना पसंद करतीं।

काजोल बोलीं- मेरी वाली अंजली कभी साड़ी नहीं पहनती

Kajol ने 'ह्यूमन्‍स ऑफ बॉम्‍बे' को दिए इंटरव्‍यू में अपनी इस ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म के बारे में बात की है। काजोल से पूछा गया कि अगर अंजली के किरदार को फिल्‍म में उनके हिसाब से आगे बढ़ाना होता तो वह किसे चुनतीं, राहुल को या अमन को? इस पर काजोल ने कहा, 'मेरे हिसाब से अगर अंजली का किरदार होता तो वह कभी साड़ी नहीं पहनती। वह हमेशा कॉलेज लाइफ की तरह ही ट्रैक पैंट्स पहनती और खूबसूरत दिखती। महंगे जूते पहनती।'

'...तो अंजली, राहुल नहीं अमन से शादी करती'

काजोल आगे कहती हैं, 'स्‍क‍िप्‍ट अगर मेरे हिसाब से होती तो मैं Salman Khan के किरदार यानी अमन के साथ जाती, न कि राहुल यानी Shahrukh Khan के साथ। लेकिन अगर आप फिल्‍म देखें तो अंजली के किरदार के पास राहुल के साथ जाने के अलावा और कोई विकल्‍प नहीं है। इसलिए वही हुआ, जो हो सकता था।'

'कुछ कुछ होता है' की कहानी और क्‍लाइमेक्‍स

'Kuch Kuch Hota Hai' की कहानी में हम यही देखते हैं कि Rahul और Anjali कॉलेज के बेस्‍ट फ्रेंड्स हैं। राहुल को Tina यानी रानी मुखर्जी से प्‍यार हो जाता है। वह उससे शादी कर लेता है। लेकिन दिल ही दिल में राहुल को पसंद करने वाली अंजली इससे टूट जाती है। इस बीच टीना की मौत हो जाती है और कई साल बाद अंजली भी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला करती है। अंजली की जिंदगी में Aman यानी सलमान खान की एंट्री होती है। अमन में वह सारे गुण हैं, जो एक लड़की अपने होने वाले जीवनसाथी में ढूंढ़ती है। लेकिन तभी कहानी में ट्व‍िस्‍ट आता है। टीना और राहुल की बेटी, काजोल से मिलती है और राहुल फिर से अंजली की जिंदगी में आ जाता है। आख‍िर में राहुल और अंजली एक हो जाते हैं।

फिल्‍म में काजोल, टॉम बॉय और साड़ी वाली अंजली

'कुछ कुछ होता है' में हमने काजोल के दो रूप देखे हैं। कॉलेज लाइफ में वह एक छोटे बालों वाली टॉम बॉय टाइप लड़की होती हैं, जिसे अपने दोस्‍त राहुल से प्‍यार है और वह उसका बेस्‍ट फ्रेंड है। लेकिन 8 साल बाद वह यह सब छोड़कर साड़ी में, लंबे बालों के ट्रांसफॉर्मेशन के साथ पर्दे पर लौटती है।

शबाना आजमी ने करण जौहर को लगाई थी डांट

साल 2019 में इसी तरह एक इंटरव्‍यू में करण जौहर ने भी अपनी फिल्‍म 'कुछ कुछ होता है' को 'पॉलिटिकली इनकरेक्‍ट' बताया था। 'इंडियन एक्‍सप्रेस' से बातचीत में करण ने तब कहा था, 'मुझे शबाना आजमी जी का फोन आया था, वह गुस्‍से में थीं। उन्‍होंने मुझसे कहा कि तुमने ये क्‍या दिखाया है। वह लड़की अगर छोटे बालों में है तो क्‍या वह सुंदर और आकर्षक नहीं है, लेकिन जब वह लंबे बाल और साड़ी पहनने लगती है तो वह सुंदर हो जाती है? तुम कहना क्‍या चाहते हो?' करण बताते हैं कि शबाना आजमी की बात सुन, उन्‍हें अपनी गलती का एहसास हुआ था और उन्‍होंने फोन पर उनसे माफी मांगी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.