'बिग बॉस 17' के बाद विक्की जैन को मिला 'ओटीटी सीजन 3' का ऑफर, अंकिता के बिना क्या जाएंगे रंजना जैन के लाडले

Updated on 31-01-2024 01:55 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' को खत्म हो गया है। लेकिन अभी-भी इसके कंटेस्टेंट्स की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। इस सीजन के यादगार पलों के साथ-साथ उससे जुड़े लोगों का नाम बार-बार मीडिया में आ रहा है। सीजन 18 कब आता है, इसकी जानकारी तो अभी नहीं। लेकिन इसके ओटीटी सीजन 3 की चर्चा तेज हो गई है। क्योंकि विक्की जैन को इसके लिए सम्पर्क किया गया है।

जैसा की विक्की जैन शुरुआत में बॉटम-2 में थे। मतलब चला-चली की बेला वाला सीन था। लेकिन बाद में उनका गेम लोगों को पसंद आया तो वह टॉप-6 तक पहुंचे। अब 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, ओटीटी सीजन के लिए मेकर्स ने विक्की भैया को अप्रोच किया है। सोर्सेज के हवाले से दावा किया गया है कि विक्की के गेमप्ले ने सभी को हैरान कर दिया था और उन्हें मास्टरमाइंड का टैग भी मिला था। ऐसे में उन्हें अब ओटीटी वाले बिग बॉस का ऑफर मिला है।

विक्की जैन को मिला है ऑफर
विक्की भैया के नाम से मशहूर हो चुके अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन की पहचान पूरे देश में हो गई है। ऐसे में बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 ने उन्हें अप्रोच किया है। विक्क जैन जाहिर तौक पर इस ऑफर पर विचार कर रहे हैं और इस बार उन्हें अंकिता लोखंडे के साथ नहीं, बल्कि अकेले ही इस शो में जाना होगा। उनकी हिस्सेदारी शायद अगले सीजन में मनोरंजन का तड़का लगाएगी।

विक्की जैन ने किया था मनोरंजन
विक्की जैन का दिमाग एक बिजनेसमैन वाला है। ऐसे में वह सीजन 17 में इसका भरपूर इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। हालांकि अंकिता वाले मसले के कारण वह गलत भी दिखाई दिए थे। मगर जहां-जहां उन्होंने बाकियों के साथ तिकड़म भिड़ाई, वो लोगो को खूब पसंद आई। अब देखना होगा कि क्या वह हां करते हैं या नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.