'डंकी' के बाद SRK की तीन एक्शन फिल्मों में लगी होड़, चौथी ऑलरेडी सलमान के साथ है लाइन अप

Updated on 28-12-2023 02:09 PM

साल 2023 शाहरुख खान के नाम रहा। उनकी 'पठान' और 'जवान' ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े और नए रिकॉर्ड बनाए। 'डंकी' भी ग्लोबली दो सौ करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। 'पठान' और 'जवान' एक्शन जॉनर की फिल्में थीं। वहीं 'डंकी' सोशल ड्रामा जॉनर की फिल्म थी। ऐसे में अब ट्रेड सूत्रों की मानें तो नए साल में शाहरुख की वापसी एक्शन फिल्मों से होगी। शाहरुख खान की तीन एक्शन फिल्मों में होड़ है। चौथी ऑलरेडी सलमान खान के साथ पाइपलाइन में है। इन चारों फिल्मों से पहले वो अपनी बिटिया सुहाना खान की फिल्म में भी बतौर कैमियो करते नजर आएंगे।

'डंकी' के बाद शाहरुख की तीन एक्शन फिल्मों में होड़ लगी है
ट्रेड सूत्रों ने कहा- आने वाले साल में शाहरुख खान की ओर से एक्शन फिल्में ही प्राथमिकता सूची में ऊपर रहने वाली हैं। शाहरुख के पास तीन एक्शन फिल्में हैं। जिनमें से दो साउथ के डायरेक्टर्स के साथ बन सकती हैं। खबर है कि ये फिल्में लोकेश कनगराज और संदीप रेड्डी वांगा की हो सकती हैं।

'जवान' फेम डायरेक्टर एटली के साथ शाहरुख की रीयूनियन में वक्त लग सकता है। बता दें, एटली अगले साल अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म बना रहें हैं। हालांकि एटली ने पहले शाहरुख खान और विजय थलपति के साथ एक फिल्म की योजना बताई थी। लेकिन अब हाल ही में पता चला है कि शाहरुख और एटली की साथ बनने वाली फिल्म में वक्त लग सकता है।

खुद एटली के करीबियों ने भी इसकी पुष्टि की है। एटली की टीम इन दिनों वरुण धवन की फिल्म 'VD 18' में बिजी है। चूंकि अभी फिल्म 'VD 18' का 55 फीसदी से ज्यादा काम बाकी है, इसलिए नए साल में भी एटली की टीम वरुण धवन की फिल्म पर बिजी रहने वाली है। वहीं एटली की अल्लू अर्जुन के साथ वाली फिल्म भी अगले साल 'पुष्पा 2' की रिलीज के बाद ही शुरू हो सकेगी।

शाहरुख और संदीप रेड्डी वांगा भी साथ काम कर सकते हैं
शाहरुख और 'एनिमल' फेम संदीप रेड्डी वांगा के साथ भी फिल्म एक्सपेक्ट की जा रही है। खुद संदीप ने भी हाल ही में के इंटरव्यू के दौरान शाहरुख के साथ काम करने की योजना और ख्वाहिश जाहिर की थी। उनके जानने वालों ने बताया कि संदीप भी फिलहाल नए साल में प्रभास के साथ आने वाली फिल्म में बिजी रहेंगे। प्रभास स्टारर इस फिल्म का नाम 'स्पिरिट' है। ये एक एक्शन जॉनर की फिल्म होगी। शाहरुख के साथ भी संदीप रेड्डी 90 के दशक की एक्शन जॉनर फिल्म ट्राई करने वाले हैं।

संदीप ने अपने इंटरव्यू में इच्छा जताई थी कि उन्हें 90 के दशक के शाहरुख मिल जाएं तो उससे अच्छा और कुछ नहीं होगा। जाहिर है कि संदीप ने जिस तरह स्पेशल इफेक्ट्स की मदद से 'एनिमल' में रणबीर कपूर को टीनएज शक्ल दी थी, बिल्कुल उसी तरह डायरेक्टर संदीप शाहरुख के साथ भी वैसा कुछ करने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि अभी इन सब पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है।

सुहाना खान की फिल्म में शाहरुख कैमियो करते नजर आएंगे
सुहाना खान की आने वाली थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो कंफर्म हो गया है। इस फिल्म में सुहाना जासूस का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं शाहरुख खान उनके हैंडलर के रोल में होंगे। अब नए साल में यशराज की ओर से 'टाइगर' वर्सेज 'पठान' को लेकर एक और थ्योरी है। ट्रेड एक्स्पर्ट्स का कहना है कि चूंकि यशराज की ओर से जॉनर ब्रेक करने और सेम जॉनर की फिल्मों से गैप लेने की परंपरा रही है। ऐसे में, स्पाई यूनिवर्स की 'टाइगर' वर्सेज 'पठान' नए साल में ही बनेगी। मुमकिन है कि यशराज की ओर से नए साल में पहले 'धूम 4' शुरू की जाए। उसमें विलेन के लिए अक्षय कुमार और शाहरुख खान के नाम की चर्चा जोरों पर है।

विलेन की भूमिका निभाने से स्टार्स को फायदा मिला है
गौरतलब है कि फिल्मी इतिहास में विलेन के रोल से कलाकारों को स्टारडम मिलता रहा है। इसी वजह से दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, शाहरुख, ऋतिक और आमिर खान तक सभी ने विलेन का किरदार निभाया है। नवीनतम उदाहरण बॉबी देओल का है। 'एनिमल' में उनके नेगेटिव लीड ने काफी सुर्खियां बटोरी। 'जवान' में भी एक हद तक शाहरुख का रोल एंटी हीरो जैसा था- जो सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए कानून अपने हाथों में लेता है। ऐसे में उम्मीद है कि 'धूम 4' में एक अर्से बाद शाहरुख का विलेन अवतार देखने को मिले। हालांकि यहां शाहरुख खान और प्रोडक्शन हाउस की ओर से किसी भी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.