राहुल गांधी से चर्चा के बाद माने रामनिवास रावत:इसी हफ्ते में पर्सनल मीटिंग भी होगी

Updated on 26-04-2024 12:58 PM

6 अप्रैल को मुरैना लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) को उम्मीदवार घोषित किया। इसके बाद विजयपुर से 6 बार के विधायक रामनिवास रावत नाराज हो गए। चर्चा रही कि 25 अप्रैल को मुरैना में पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा के दौरान वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इन खबरों के बाद कांग्रेस एक्टिव हुई और रामनिवास को मनाने की कोशिशें शुरू हो गईं। सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी से फोन पर चर्चा के बाद रामनिवास रावत मान गए हैं। वे कांग्रेस के प्रचार में भी लग गए हैं। इधर, पीएम की मुरैना में सभा होने के बाद कांग्रेस ने भी राहत की सांस ली है।

राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा
कांग्रेस सूत्रों की मानें तो एमपी कांग्रेस के नेताओं ने रामनिवास रावत की राहुल गांधी से पर्सनल मीटिंग के लिए समय मांगा है। इसी हफ्ते रामनिवास रावत की राहुल गांधी के साथ मीटिंग होगी। इसके बाद रामनिवास रावत की आगामी भूमिका को लेकर भी चर्चा होगी।

ग्वालियर-चंबल की चारों सीटों पर असर
रामनिवास रावत की नाराजगी की खबर के बाद कांग्रेस को ग्वालियर-चंबल की चारों लोकसभा सीटों पर नुकसान होने का डर सता रहा था। मुरैना लोकसभा सीट की बात करें, तो सबलगढ़, विजयपुर, श्योपुर विधानसभाओं में रावत मतदाता निर्णायक हैं। वहीं ग्वालियर, भिंड और गुना-शिवपुरी लोकसभा में भी रावत वोटर प्रभावी हैं। ऐसे में रामनिवास की नाराजगी पर कांग्रेस ने जल्दी डैमेज कंट्रोल कर लिया।

दिग्विजय ने संभाला मोर्चा
रामनिवास रावत की नाराजगी की खबरों के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एक्टिव हुए। उन्होंने रामनिवास से संपर्क किया। दिग्विजय के बुलावे पर रामनिवास राजगढ़ पहुंचे। दिग्विजय सिंह के साथ प्रचार भी किया। राजगढ़ लोकसभा सीट पर भी रावत वोटर काफी संख्या में हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.