ग्रीनलैंड, वेनेजुएला, ईरान के बाद कनाडा से भिड़ेंगे डोनाल्ड ट्रंप? रूस और चीन का खतरा बताकर बनाया माहौल

Updated on 19-01-2026 11:41 AM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हालिया समय में कई देशों से तनातनी चल रही है। वेनेजुएला पर अमेरिकी अटैक के बाद क्यूबा जैसे देशों में ट्रंप के रुख पर चिंता बढ़ी हुई है। वहीं अमेरिका के ईरान पर हमले की योजना बनाने से जुड़ी रिपोर्ट भी सामने आ रही हैं। ग्रीनलैंड पर कंट्रोल के ट्रंप के इरादे से अमेरिका और यूरोप के बीच तनाव चरम पर है। इस सबके बीच सामने आया है कि ट्रंप का अगला निशाना कनाडा हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने हालिया दिनों में निजी तौर पर कनाडा पर अपना फोकस बढ़ा दिया है। वह सुरक्षा के मुद्दे पर कनाडा में दखल दे सकते हैं।

एनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कई मौजूदा और पूर्व अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को लेकर चिंता जताई है। ट्रंप को लगता है कि आर्कटिक में कनाडा की स्थिति अमेरिका के दुश्मनों, खासतौर से चीन और रूस के सामने कमजोर है। ऐसे में वह कनाडा में सुरक्षा के मामले में कुछ बदलाव चाहते हैं। यह ऐसे समय हो रहा है, जब पहले से ही ग्रीनलैंड के मुद्दे पर अमरिका और यूरोप में ठनी हुई है। अमेरिका की ओर से कोई दखल दोनों देशों में तनाव बढ़ा सकती है।

ट्रंप को रूस-चीन का डर

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने रूस और चीन की घुसपैठ का डर जताते हुए कनाडा की उत्तरी सीमाओं की रक्षा करने की क्षमता पर निराशा जताई है। ट्रंप ने निजी तौर पर तर्क दिया है कि कनाडा को अपने रक्षा खर्च में काफी बढ़ोतरी करने की जरूरत है। इसने ट्रंप प्रशासन के भीतर आर्कटिक रणनीति पर विमर्श को तेज कर दिया है।
अमेरिकी अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि वह कनाडा की उत्तरी सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने को लेकर काम कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल अमेरिकी सैनिकों को तैनात करने पर चर्चा नहीं हुई है। ग्रीनलैंड की तरह कनाडा पर सैन्य कार्रवाई या खरीद की बात भी कनाडा के लिए अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।

कनाडा पर सैन्य हमला नहीं

रिपोर्ट कहती है कि फिलहाल जिस विचार पर सबसे मजबूती से विचार किया जा रहा है, वह कनाडा के साथ एक समझौता है। समझौते का मकसद कनाडा की उत्तरी सीमा को मजबूत करना है। कनाडा की ओर से अभी इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है, जिसने हाल ही में चीन से संबंध बेहतर करने पर जोर दिया है।

कनाडा में रूस-चीन के खिलाफ सुरक्षा मजबूत करने की यह पहल ट्रंप के बड़े 'मोनरो डॉक्ट्रिन' का हिस्सा है। इसमें पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी प्रभाव को बढ़ाने की एक रणनीति है। अमेरिकी अफसरों का यह भी कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप पहले की तरह कनाडा को अमेरिकी राज्य बनाने की बात फिलहाल नहीं कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.