कांग्रेस छोड़ने के बाद जम्मू में आज पहली जनसभा करेंगे गुलाम नबी आजाद, कर सकते हैं नई पार्टी की घोषणा

Updated on 04-09-2022 06:12 PM
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने हाल ही में कांग्रेस से अपना दशकों पुराना नाता तोड़ लिया था। कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ने के बाद गुलाम नबी आजद आज (रविवार 04 सितंबर) जम्मू में अपनी पहली रैली करने जा रहे हैं। यह रैली कई मायनो में अहम है, क्योंकि आजाद अपनी नई पार्टी की घोषणा भी इस रैला में कर सकते हैं।
 
पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद रविवार सुबह दिल्ली स्थित अपने आवास से जम्मू के लिए रवाना हो गए, जहां वो सैनिक कॉलोनी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, इस रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस जनसभा स्थल पर 20,000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। तो वहीं, इस रैली में आजाद के साथ कांग्रेस से नाता तोड़ने वाले पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और बड़ी संख्या में पंचायती राज संस्थान के सदस्यों, नगर निकाय पार्षदों के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। जम्मू में आज होने वाली रैली के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री जीएम सरूरी ने बातचीत में बताया कि गुलाम नबी आजाद के रविवार सुबह दिल्ली से पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और उनके साथ सैनिक कॉलोनी में जनसभा स्थल तक एक जुलूस भी निकाला जाएगा। आपको बता दें कि सरूरी उन दो दर्जन से ज्यादा विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने आजाद के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.