प्रियंका चोपड़ा के बाद कटरीना कैफ ने भी छोड़ी Jee Le Zaraa? फरहान की फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा की हुई एंट्री

Updated on 03-07-2023 08:02 PM
फरहान अख्‍तर की फिल्‍म 'जी ले जरा' को लेकर लगातार ऐसी खबरें आ रही है, जो फैंस को निराश कर सकती हैं। पहले से ही यह चर्चा जोरों पर है कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्‍म से किनारा कर लिया है, वहीं अब खबर है कि कटरीना कैफ ने भी फिल्‍म छोड़ दी है। 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह ही यह फिल्‍म गर्ल गैंग के रोड ट्र‍िप की कहानी है। फरहान अख्‍तर की इस फिल्‍म में पहले प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट को कास्‍ट किया गया था। लेकिन लगता है कि फरहान को अब कास्‍ट‍िंग की समस्‍याओं से दो चार होना पड़ रहा है। वैसे, अब खबर है कि मेकर्स इस फिल्‍म में प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ की जगह अनुष्‍का शर्मा और कियारा आडवाणी को कास्‍ट करने की योजना बना रहे हैं।


'फिल्‍मफेयर' की रिपोर्ट के मुताबिक, Priyanka Chopra के बाद Katrina Kaif ने भी 'Jee Le Zaraa' से किनारा कर लिया है। समझा जा रहा है कि दोनों ही एक्‍ट्रेसेस के साथ शूटिंग की डेट्स को लेकर प्रॉब्‍लम हुई है। इस फिल्‍म की शूटिंग अब तक शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन लगातार देरी के कारण एक्‍ट्रेसेस की दूसरे प्रोजेक्‍ट्स के साथ डेट क्‍लैश हो रही है।

अब 2024 में हो सकती है 'जी ले जरा' की शूटिंग

वैसे, चौंकाने वाली बात यह भी है कि 'जी ले जरा' बनाने का आइडिया प्रियंका चोपड़ा ने ही फरहान और जोया अख्‍तर को दिया था। अब प्रियंका 2023 में फिल्‍म की शूटिंग के लिए समय नहीं दे पा रही हैं। वह अपने हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स में अध‍िक व्‍यस्‍त हैं। बहरहाल, चर्चा यह भी है कि फरहान अख्‍तर अब इस फिल्‍म की शूटिंग नई कास्‍ट यानी Anushka Sharma, Kiara Advani और आलिया भट्ट के साथ 2024 में शुरू करेंगे। इससे पहले यह भी खबर आई थी 'जी ले जरा' फ‍िल्‍म को फ‍िलहाल बंद कर द‍िया गया है।

कहीं आलिया भट्ट के साथ भी न हो जाए पंगा

हालांकि, 2024 में फरहान को फिल्‍म की तीसरी कास्‍ट यानी Alia Bhatt के साथ ही ऐसी ही समस्‍या हो सकती है। ऐसा इसलिए कि आलिया पहले से नितेश तिवारी की 'रामायण' और 'बैजू बावरा' फिल्‍म की शूटिंग के लिए अगले साल डेट्स दे चुकी हैं।

'जी ले जरा' से पहले 'डॉन 3' बनाएंगे फरहान अख्‍तर?

एक चर्चा यह भी है कि फरहान अख्‍तर ने 'जी ले जरा' की जगह 'डॉन 3' पर काम शुरू करने का मन बनाया है। ऐसे में बहुत संभव है कि वह पहले 'डॉन 3' पर काम शुरू करें। पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि 'डॉन 3' में शाहरुख खान को रणवीर सिंह ने रिप्‍लेस किया है। हालांकि, इनमें से किसी भी बात को लेकर फरहान अख्‍तर या उनकी प्रोडक्‍शन टीम की ओर से कोई आध‍िकारिक बयान नहीं दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.