पिकअप वाहन से रैकी के बाद करते थे चोरी की वारदात, गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Updated on 23-08-2023 12:46 PM
भोपाल। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने इलाके में सक्रिय एक गिरोह का पदार्फाश कर उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो बड़ी वारदातों में चोरी गया माल बरामद किया गया है। रैकी करने और चोरी का सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन एवं एक बाइक भी जब्त की गई है। इस मामले में चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है।

सेट्रिंग का सामान चुराया

एसडीओपी ईंटखेड़ी मंजू चौहान ने बताया कि याकूब पठान नाम के ठेकेदार ने पिछले दिनों थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया था कि उसका परवलिया रेलवे कैम्प लाइन में निर्माण कार्य का ठेका चल रहा है। उसकी साइट से 10 दिन के अंदर सेट्रिंग की प्लेटें, लोहे का सरिया एवं तार के बंडल चोरी हो गए हैं।

घरेलू सामान पर किया हाथ साफ

उधर ग्राम बगोनिया में फार्म हाउस के मालिक मुगीज अहमद सिद्दीकी ने भी फार्म हाउस से घरेलू सामान, गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, बरतन आदि चोरी जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी तरह बगोनिया के शरीफ खान ने भी खेत में बने कमरे से घरेलू सामान चोरी जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा

हाल ही में मुखबिर से पता चला कि परवलिया सड़क क्षेत्र में रहने वाले चार युवक रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वारदात के लिए वे पिकअप वाहन का इस्तेमाल करते हैं। इस आधार पर पुलिस ने 26 वर्षीय मोहसिन उर्फ भूरा, 19 वर्षीं शाकिर शाह, 19 वर्षीय इरफान अली एवं 19 वर्षीय इरशाद अली को हिरासत में लेकर पूछताछ गई। उन्होंने तीनों वारदात करना कुबूल किया। साथ ही बताया कि वे चोरी का माल गांधी नगर के कबाड़ी छोटू रैकवार को बेचते हैं। पुलिस ने छोटू को भी हिरासत में लेकर चोरी का माल बरामद कर लिया। आरोपितों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.