मिजोरम की राजधानी आईजोल तक जाने के बाद अब भारतीय रेल जाएगी म्यांमार बॉर्डर तक, पर्यटन के लिहाज से माना जा रहा बेहद अहम
Updated on
26-09-2025 01:24 PM
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 सितंबर को मिजोरम की राजधानी आईजोल को रेल मार्ग से कनेक्ट करने के साथ ही भारतीय रेल म्यांमार बॉर्डर तक जाएगी। इसके लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) का काम चल रहा है। जल्द ही रेलवे बोर्ड को इसकी डीपीआर सौंपी जाएगी। इसके बनने से जहां भारत को चिकन नेक के साथ ही ट्रांसपोर्ट के लिए एक और विकल्प मिल जाएगा। वहीं इससे नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों को भी बड़ा फायदा मिलेगा।
म्यांमार के सितवे बंदरगाह को कनेक्ट करेगा रेल मार्ग
नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ केके शर्मा ने बताया कि कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KMTTP) के तहत रेलवे मिजोरम टू म्यांमार बॉर्डर रेलवे लाइन पर काम कर रहा है। यह रेलवे लाइन आईजोल के नए बने सायरंग स्टेशन से 223 किलोमीटर दूर मिजोरम के ही हबीचुआ तक जाएंगी। जो की म्यांमार बॉर्डर के पास और इस इलाके में भारत का अंतिम रेलवे स्टेशन भी होगा। यहां से कुछ दूरी तक सड़क बनाई जाएगी। जो फिर बंगाल की खाड़ी के पास तक जाएगी। जिससे यह रेल मार्ग फिर म्यांमार के सितवे बंदरगाह को कनेक्ट करेगा।
ट्रांसपोर्ट लागत और समय में भी आएगी कमी
इस परियोजना को आर्थिक विकास,सामरिक दृष्टि, मिजोरम की अर्थव्यवस्था और पर्यटन के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है। इसके सितवे पोर्ट से कनेक्ट होने के बाद पूर्वोत्तर भारत तक ट्रांसपोर्ट लागत और समय में भी कमी आएगी। म्यांमार का सितवे पोर्ट रखाइन राज्य की राजधानी सितवे में स्थित है। यह बंगाल की खाड़ी में एक गहरे पानी वाला बंदरगाह है। इसे भारत द्वारा कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट परियोजना के तहत विकसित किया गया था। इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर राज्यों को बंगाल की खाड़ी से कनेक्ट करना है। इसके कनेक्ट होने के बाद भारत को फिर बांग्लादेश से अलग पूर्वोत्तर राज्यों तक एक मजबूत अलग से कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे भूटान और बांग्लादेश के बीच बने चिकन नेक नाम से जाने जाने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर निर्भरता भी कम हो जाएगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…