तान्या मित्तल के ग्वालियर वाले घर के बाद अब देखिए 'होम थिएटर', एक-एक 'झूठ' है सच, बोलीं- हम ऐसे फिल्में देखते हैं

Updated on 15-12-2025 02:55 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' खत्म हो चुका है, लेकिन इसकी थर्ड रनरअप तान्या मित्तल लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। मुंबई में सक्सेस पार्टी में शामिल होने के बाद अब वो अपने घर ग्वालियर पहुंच चुकी हैं, जिसकी झलक देख हर कोई हैरान है। तान्या के घर के बाहर महंगी गाड़ियों की लाइन लगी हुई है। जैसा कि उन्होंने शो में कहा था, उतना ही बड़ा गार्डन और घर। इतना ही नहीं, अब तान्या ने अपने घर का वो हिस्सा भी दिखाया है, जहां पर पूरा परिवार बैठकर बड़े से प्रोजेक्टर पर फिल्में देखता है। तान्या अब एक-एक करके वो सबकुछ दिखा रही हैं, जिसका वो दावा करती थीं और उन्हें झूठा कहा जाता था।

तान्या मित्तल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जहां बड़े से हॉल में पूरा परिवार बैठा हुआ है। सभी बड़े से प्रोजेक्टर पर 'बिग बॉस 19' देख रहे हैं।

जान्हवी, वरुण और मनीष पॉल को किया टैग

तान्या ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा परिवार रोज मेरे साथ बिग बॉस देखता है। मैंने जान्हवी कपूर, मनीष पॉल और वरुण धवन को बताया था कि हम आपकी फिल्में भी इसी तरह देखते हैं। '

फैंस ने कहा- मजा आ रहा है

तान्या के पोस्ट पर फैंस के खूब रिएक्शन हैं। एक ने कहा, 'आपने जो जो बोला था, सब सच निकला तान्या।' दूसरे ने कहा, 'मजा आ रहा है बस। अब बोलो ये भी फेक है। AI है।' एक और फैन ने कॉमेंट किया, 'हेटर्स कहां गए?' एक और ने कहा, 'मुझे हेटर्स के लिए रोना आ रहा है। अब कहां मुंह छिपाएंगे।' एक और फैन ने कहा, 'तान्या तो सच में अमीर है।'

तान्या ने थिएटर को लेकर कही थी ये बात

मालूम हो कि 'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार में वरुण धवन, जान्हवी कपूर और मनीष पॉल आए थे। उन्होंने तान्या को बर्थडे विश किया था। इसके बाद मनीष ने तान्या से सवाल पूछा था कि जब उन्हें मूवी देखनी होती है तो क्या वो थिएटर बुक कराती हैं या अकेले चली जाती हैं। या थिएटर वाला प्रोजेक्टर स्क्रीन लेकर आपके गार्डन में आ जाता है और वहीं पर खुद आपको फिल्म दिखाता है। इस पर तान्या ने जवाब दिया, 'मैंने दोनों चीजें की हैं। एक बार पूरा थिएटर भी बुक किया है। और घर पर प्रोजेक्टर पर भी लगवाई है।' सबके साथ-साथ सलमान ने भी मजाक में कहा था कि हिंदुस्तान में जितने थिएटर्स हैं, सब खरीद लो। लेकिन सिर्फ मेरी ही पिक्चर लगी होगी। इस पर तान्या ने कहा- वादा है सर।
तान्या अपने ग्वालियर वाले घर पहुंचीं तो पूरे परिवार ने उनका ग्रैंड वेलमक किया। उनके घर की भी झलक देखने को मिली, जिसका सभी को इंतजार था। जब तान्या शो में थीं, तब कई लोगों ने उनके घर को लेकर अलग-अलग दावे किए थे। लोगों ने कहा था कि वो झूठ बोल रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.