यूक्रेन के बाद आर्कटिक बनेगा जंग का मैदान? रूस ने परमाणु पनडुब्बी मिसाइल टेस्ट कर दिया संदेश, NATO की नाक में डाली नकेल!

Updated on 26-09-2025 02:28 PM
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अकेले ही नाटो देशों के नाक में नकेल डाल रखी है। नाटो देश यूक्रेन युद्ध हारने के काफी करीब पहुंच चुके हैं, जबकि रूस ने आर्कटिक को नया जंग का मैदान बनाने का पूरी मन बना लिया है। उत्तरी प्रशांत महासागर में रूस ने परमाणु पनडुब्बियों से सुपरसोनिक मिसाइल का कामयाब टेस्ट करके संकेत दे दिया है कि उसने 12 अगस्त 2000 की कुर्स्क त्रासदी से कड़वे सबक सीखे हैं। रूस के लिए वो एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन था जब आर्कटिक सर्कल के अंदर एक नौसैनिक अभ्यास के दौरान, रूसी परमाणु पनडुब्बी कुर्स्क, सभी सवारों के साथ बैरेंट्स सागर में डूब गई। ऑस्कर II क्लास की उस पनडुब्बी पर सवार पूरे 118 चालक दल के सदस्य मारे गए थे।

उस भीषण हादसे ने रूस को अपनी नौसैनिक सुरक्षा संस्कृति, बचाव तैयारी और प्रशिक्षण से जुड़ी मानवीय लागतों पर फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया। जिसके बाद पिछले कुछ सालों में रूस ने अपनी ऑस्कर-II पनडुब्बियों की समुद्री अवरोधन (sea-denial) क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ उनके हथियारों और उनके सिस्टम को अत्याधुनिक बनाने के लिए काफी काम किया है। यही वजह है कि रूस, बार-बार अमेरिका और सहयोगी देशों के काफी करीब अपने पनडुब्बी अभियानों और मिसाइलों का टेस्ट करता है और अपनी ताकत का प्रदर्शन करता है।
आर्कटिक को युद्ध का नया मैदान बनाने की तैयारी में पुतिन?
रूस ने इसी महीने अपनी पैसिफिक फ्लीट की ऑस्कर-II क्लास की परमाणु पनडुब्बी ओम्स्क से P-700 ग्रेनिट सुपरसोनिक एंटी-शिप क्रूज मिसाइल का कामयाब टेस्ट किया है। यह मिसाइल 2.5 मैक की स्पीड से 250 किलोमीटर दूर नौसैनिक लक्ष्य पर दागी गई थी। इसी अभ्यास के दौरान यासेन-एम क्लास की क्रास्नोयार्स्क पनडुब्बी ने दो P-800 “ओनिक्स” मिसाइलें भी दागीं। इसने भी हाईस्पीड से अपने लक्ष्य को तबाह कर दिया। इस टेस्ट के बाद रूस की नौसेना ने साफ कर दिया है कि ये अभ्यास, उत्तरी प्रशांत महासागर और कामचटका-चुकोटका तट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं। यूरेशियन टाइम्स में लिखते हुए सीनियर डिफेंस एक्सपर्ट प्रकाश नंदा ने लिखा है कि पी-700 ग्रेनिट ऑस्कर-II जहाजों का प्रमुख हथियार है, और हाल के वर्षों में राष्ट्रपति पुतिन के नेतृत्व में रूस ने ओनिक्स और जिरकॉन जैसी आधुनिक मिसाइल सिस्टम को अपने पुराने जहाजों में इंटीग्रेट किया है, इससे रूसी नौसेना की मार करने की क्षमता में जबरदस्त इजाफा होता है।
दिलचस्प बात ये है कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बावजूद, रूस सुदूर पूर्व और आर्कटिक, दोनों क्षेत्रों में अपनी मजबूत सैन्य उपस्थिति बनाए हुए है। दरअसल, 21 अगस्त को रूस और चीन ने कथित तौर पर अलास्का में 19 अगस्त को हुए अमेरिकी "नॉर्दर्न एज 2025" के जवाब में "संयुक्त सागर 2025" नामक अभ्यास किया था। अमेरिका ने इस सैन्य अभ्यास के लिए 6,400 सैनिकों, 100 विमानों और सात अमेरिकी और कनाडाई जहाज तैनात किए थे, जिनमें एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन और तीन विध्वंसक जहाज भी शामिल थे। जिसके अगस्त महीने के आखिर में रूस ने भी अलास्का के करीब सुदूर पूर्व क्षेत्र में युद्धपोत तैनात कर दिए और उसने इसे "देशभक्तिपूर्ण" मिशन बताया था, जहां अमेरिकी और कनाडाई विमानों और जहाजों ने अपना अभियान चलाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.