'12वीं फेल' देखकर करीना ने विक्रांत मैसी को बताया 'लेजेंड', एक्टर बोले- बस, अब रिटायर हो सकता हूं

Updated on 02-02-2024 01:40 PM
करीना कपूर खान ने हाल ही विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' देखी, और वह विक्रांत मैसी की फैन हो गई हैं। उन्होंने विक्रांत मैसी को 'लेजेंड' बता दिया। यह देख विक्रांत मैसी की खुशी सातवें आसमान पर जा पहुंचीं। जवाब में उन्होंने जो रिएक्शन दिया, वह आपका भी दिल जीत लेगा। करीना ने फिल्म के अन्य स्टार्स मेधा शंकर, अनंत वी जोशी और अंशुमान पुष्कर की भी तारीफ की।
करीना कपूर खान ने हाल ही विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' देखी, और वह विक्रांत मैसी की फैन हो गई हैं। उन्होंने विक्रांत मैसी को 'लेजेंड' बता दिया। यह देख विक्रांत मैसी की खुशी सातवें आसमान पर जा पहुंचीं। जवाब में उन्होंने जो रिएक्शन दिया, वह आपका भी दिल जीत लेगा। करीना ने फिल्म के अन्य स्टार्स मेधा शंकर, अनंत वी जोशी और अंशुमान पुष्कर की भी तारीफ की।

करीना ने की तारीफ, बताया 'लेजेंड'
करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। '12वीं फेल' देखने के बाद उन्होंने लिखा, '12th Fail. विधु विनोद चोपड़ा, विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर, पूरी कास्ट और क्रू एकदम लेजेंड हैं सब।'

विक्रांत मैसी का जवाब- अब रिटायर हो सकता हूं
करीना का यह पोस्ट देख विक्रांत मैसी खुशी से फूले नहीं समाए और उन्होंने करीना के पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया, और जवाब में लिखा- बस, अब मैं रिटायर हो सकता हूं। थैंक यू सो सो मच मैम। आपको आइडिया भी नहीं होगा कि यह मेरे लिए कितना मायने रखता है।'


विक्रांत मैसी, करीना के बड़े फैन रहे हैं। दोनों ने हाल ही साथ में एक इंटरव्यू भी दिया था, जिसमें विक्रांत ने करीना की तारीफ की थी। बात करें '12वीं फेल' की, तो यह थिएटर्स में अक्टूबर 2023 में रिलीज हुई थी और कुछ समय बाद OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी। फिल्म देखकर दर्शकों ने भी पूरी टीम की जमकर तारीफ की थी। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 66 करोड़ की कमाई की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.