गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का डांस देख फरहाना के फैंस ने ली चुटकी, कहा- 'बार डासंर' तो ये लग रहीं

Updated on 20-12-2025 01:40 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के खत्म होने के बाद सक्सेस पार्टी हुई थी, जहां पर फरहाना भट्ट को सोफे पर डांस करते देखा गया था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था को गौरव खन्ना के फैंस ने उनकी जमकर आलोचना की थी। साथ ही एक्ट्रेस को 'बार डांसर' तक कह दिया था। अब जब उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला का एक डांस वीडियो सामने आया तो एक्ट्रेस के फैंस ने भी जमकर बदला लिया। और उन्हें 'बार गर्ल' कह दिया।

दरअसल, मुंबई में बीते दिन एक इवेटं था, जहां पर 'बिग बॉस' के कुछ विनर्स अपनी ट्रॉफी के साथ पहुंचे थे। वहां गौरव खन्ना भी पत्नी आकांक्षा के साथ स्पॉट हुए थे। जहां एक्ट्रेस के चुलबुलेपन ने सबका ध्यान खींच लिया। वह इवेंट के एंट्री गेट पर ही कुछ महिलाओं के साथ बादशाह के गाने का हुक स्टेप करने लगीं। वहीं, गौरव खन्नी पीछे खड़े मुस्कुरा रहे थे। अब इस पर फैंस ने तो अच्छे कमेंट्स किए लेकिन फरहाना के चाहनेवालों ने भला-बुरा कहा।

गौरव की पत्नी को फरहाना ने फैंस ने लताड़ा

शो की रनर-अप रहीं एक्ट्रेस की एक फैन ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती थी और इसे इग्नोर करना चाहती थी लेकिन उस दिन गौरव के फैन ने फरहाना को बार डांसर, अटेंशन सीकर समेत काफी कुछ कहा था। अब उनका इस बारे में क्या करना है? क्या ये शर्मनाक नहीं?' एक ने लिखा, 'बार डासंर तो यही लग रही है।' एक ने लिखा, 'ये तो एकदम बार डांसर जैसी दिख रह है। ये बहुत शर्मनाक है।' एक ने लिखा, 'गौरव के सभी फैंस, आकांक्षा की इस तरह की घटिया हरकतें देखकर शर्मिंदा हैं।'

आकांक्षा चमोला के डांस को बताया- ओवरएक्टिंग

वहीं, गौरव के फैंस ने इस वीडियो को क्यूट बताया। एक ने लिखा, 'बिग बॉस 19 के फैमिली वीक के दौरान मुझे गौरव खन्ना और उनकी पत्नी थोड़े अजीब लगे लेकिन दोनों प्यारे और क्यूट भी हैं। आकांक्षा तो आते ही डांस करने लगीं और खूब मस्ती की। ये देखकर अच्छा लगा कि गौरव ने उन्हें रोका नहीं।' एक ने लिखा, 'कितना ओवरएक्टिंग।' एख ने लिखा, 'क्यूट बनने की नाकाम कोशिश।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.