अगस्त्य नंदा ने खोली अमिताभ बच्चन और जया की पोल, बताया घर पर कैसा है नाना-नानी का बर्ताव

Updated on 02-01-2026 01:07 PM
'कौन बनेगा करोड़पति 17' के लेटेस्ट एपिसोड में 'इक्कीस' की टीम नजर आई। फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। साथ में जयदीप अहलावत भी हैं। एपिसोड में अमिताभ बच्चन नाती अगस्त्य की टांग खींचते नजर आए। वहीं, अगस्त्य भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने पोल खोल दी कि नाना अमिताभ बच्चन और नानी जया बच्चन घर पर कैसे रहते हैं। उनका बर्ताव कैसा होता है।

KBC 17 के लेटेस्ट एपिसोड में कई ऐसे मोड़ आए, जब बिग बी नाती अगस्त्य की खिंचाई करते दिखे। वहीं, अमिताभ दोस्त धर्मेंद्र को यादकर भावुक भी हो गए। धर्मेंद्र भी 'इक्कीस' का हिस्सा हैं और उन्होंने अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभाया है। लेकिन अफसोस, एक्टर अब इस दुनिया में नहीं हैं। 'इक्कीस' धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म साबित हुई। फिल्म में असरानी भी अहम किरदार में हैं, और वह भी इस दुनिया में नहीं हैं। दोनों स्टार्स का साल 2025 में निधन हो गया।

अमिताभ बच्चन ने की खिंचाई तो नाती अगस्त्य नंदा ने खोली पोल

'कौन बनेगा करोड़पति 17' में जब अमिताभ बच्चन नाती की खिंचाई कर रहे थे, तो एक ऑडियंस मेंबर ने उन्हें ही सकते में डाल दिया। दरअसल, एक ऑडियंस मेंबर ने अगस्त्य नंदा से पूछ लिया कि उनके नाना अमिताभ बच्चन कैमरे के सामने कितना अलग हैं और असल जिंदगी में कैसे हैं। तो अगस्त्य ने बता दिया कि घर आने पर नाना अमिताभ का रवैया कैसा होता है। साथ ही नानी जया बच्चन की भी पोल खोल डाली।

अगस्त्य बोले- नानू यहां अलग और घर पर सीरियस रहते हैं

अगस्त्य नंदा ने कहा, 'जब नानू यहां (केबीसी के सेट पर) आते हैं तो उनका व्यवहार एकदम अलग होता है। घर पर वह बहुत सीरियस रहते हैं। मैं पहली बार उनका यह उत्साह और मस्ती भरा रूप देख रहा हूं। मुझे सच में मजा आ रहा है।'

अगस्त्य ने बताया अमिताभ-जया में कौन ज्यादा सख्त और घर पर कैसा बर्ताव

एक अन्य ऑडियंस मेंबर ने अगस्त्य से पूछा कि नानू अमिताभ बच्चन और नानी जया में उनका फेवरेट कौन है। जब अगस्त्य ने असमंजस में पड़कर पूछा कि क्या वह लाइफलाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो बिग बी ने कहा, 'फंस गए भाईसाहब। इसी बीच जब उस ऑडियंस मेंबर ने दूसरा सवाल पूछना शुरू किया, तो बिग बी ने उसे बीच में ही रोकते हुए कहा, 'नहीं, दूसरा सवाल नहीं, मुझे पहले इसका जवाब चाहिए।' यह देख जयदीप अहलावत ने अगस्त्य से कहा, 'अगर वैनिटी वैन में मार खाना चाहते हैं तो जया जी का नाम लो, अगर घर मार खाना चाहते हो तो बिग बी सर का नाम लो।' इसके बाद अगस्त्य ने कहा कि उनकी नानी जया बच्चन ज्यादा सख्त हैं। बिग बी ने सहमति जताई और मजाक में कहा, 'जारी रखिए, बिल्कुल सही है ये।'

'इक्कीस' का कलेक्शन

'इक्कीस' की बात करें, तो यह 1 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है और खूब पसंद की जा रही है। इसने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.