ईरान में हिजाब के खिलाफ उग्र हुआ आंदोलन, अब मौलवियों की उतारी जा रही पगड़ी

Updated on 02-11-2022 06:46 PM

ईरान में हिजाब के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच हाल के दिनों में सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। अलग-अलग जगहों पर ईरानियों के द्वारा मौलवियों की पगड़ी उतारने के कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि 17 सितंबर को 22 वर्षीय महसा अमिनी की हिरासत में मौत के बाद ईरान में हिजाब के खिलाफ आंदोलन उग्र हो गया। ईरान में जारी सख्त हिजाब नियमों के उल्लंघन के आरोप में वहां की नैतिकता पुलिस ने अमिनी को हिरासत में लिया था।


एक वायरल वीडियो में एक महिला सड़क पर चलते हुए एक मौलवी के पास जाती है और उसकी पगड़ी उतार फेंकती है। एक अन्य वीडियो में बस स्टॉप पर वहां से गुजरते युवक के द्वारा एक मौलवी की पगड़ी को फेंक दिया गया।


अमिनी की हिरासत में मौत के बाद 1979 से देश को चलाने वाले मौलवी जनता के आक्रोश का सामना कर रहे हैं। मौलवी शासकों ने कहा कि चल रहे विरोध प्रदर्शन इस्लामिक रिपब्लिक की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं।


इस बीच जैसे ही ईरान के सख्त ड्रेस कोड के खिलाफ प्रदर्शन सातवें सप्ताह में प्रवेश कर गया सुरक्षा बलों ने गोलियां चला दीं। उन्होंने उन छात्रों पर हमला किया जिन्होंने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और राष्ट्रपति की चेतावनी के अल्टीमेटम का उल्लंघन किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
वॉशिंगटन: धरती के बाहर जीवन यानी एलियन जीव हैं या नहीं, इसे लेकर बना सस्पेंस आखिरकार खत्म हो सकता है। अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने पहले से रखी गोपनीय फाइलों…
 09 May 2026
अंकारा: भारत और तुर्की के रिश्ते में तनाव के बाद चीजें ठीक होती दिख रही हैं। यह करीब एक साल की तनातनी के बाद हो रहा है। दोनों देशों के…
 09 May 2026
वॉशिंगटन: रूस और यूक्रेन तीन दिनों के लिए युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। यह युद्धविराम शनिवार 9 मई से सोमवार 11 मई तक लागू होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 09 May 2026
कोलंबो: पुरातत्वविदों ने श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र में द्वीपों पर इंसानी बसावट के सबसे शुरुआती सबूतों की पहचान की है, जो अब तक चली आ रही धारणाओं को बदल सकते हैं।…
 09 May 2026
दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में हुई ताजा झड़प में एक भारतीय मालवाहक जहाज गोलीबारी की चपेट में आ गया। इस घटना में एक भारतीय क्रू मेंबर की…
 09 May 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में ताजा झड़प के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान ने ताजा धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने फारस…
 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
Advt.