मप्र सरकार- एएआई के बीच 30 मई को करार:उज्जैन में बनेगा एयरपोर्ट, एएआई ने 241 एकड़ जमीन और मांगी

Updated on 29-05-2025 11:32 AM

31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मप्र दौरे से पहले उज्जैन एयरपोर्ट को लेकर अहम कदम उठने जा रहा है। शुक्रवार को मप्र सरकार के विमानन विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के बीच उज्जैन एयरपोर्ट के विकास के लिए अनुबंध होगा। इस मौके पर एएआई के चेयरमैन विपिन कुमार और विमानन विभाग के आयुक्त चंद्रमौलि शुक्ला मौजूद रहेंगे। उज्जैन एयरपोर्ट के लिए एएआई ने 241 एकड़ जमीन की मांग की है। वर्तमान में 95 एकड़ जमीन उपलब्ध है।

बाकी जमीन के लिए विमानन विभाग ने उज्जैन जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। उज्जैन में धार्मिक गतिविधियों में बढ़ोतरी और 2028 के महाकुंभ को देखते हुए एयरपोर्ट की तैयारी तेज हो गई है। यहां एटीआर-72 जैसे विमानों के संचालन की सुविधा होगी। उज्जैन के सदावल क्षेत्र में 4 हेलिपैड बन रहे हैं। इनका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।

शिवपुरी के बाद उज्जैन दूसरा शहर होगा, जहां हाल ही में एएआई से अनुबंध हुआ है। शिवपुरी में अक्टूबर 2024 में अनुबंध हुआ था। वहां 59.3052 एकड़ जमीन उपलब्ध है। एएआई ने 45.89 एकड़ अतिरिक्त जमीन की मांग की है।

ये तीन अनुबंध होंगे पहला- एयरपोर्ट निर्माण को लेकर। दूसरा- ऑपरेशन, मेंटेनेंस को लेकर। तीसरा- वैधानिक अनुमतियों के लिए एएआई को अधिकृत करने को लेकर।

दतिया को दो उड़ानें पीएम मोदी 31 मई को दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण भी करेंगे। यहां से रोज खजुराहो व भोपाल के लिए 72 सीटर विमानों की दो उड़ानें मिलेंगी। दतिया मप्र का आठवां एयरपोर्ट होगा। यह रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत बना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.