अहमदाबाद विमान हादसा, अब तक 177 DNA मैच:124 शव परिजन को सौंपे गए

Updated on 18-06-2025 12:39 PM

अहमदाबाद विमान हादसे का मंगलवार को 5वां दिन है। आज रात 10 बजे तक 177 शवों के DNA मैच हो चुके हैं। 124 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के सुपरिटेंडेंट राकेश जोशी के मुताबिक, 21 शव बुधवार सुबह तक सौंप दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा- 12 परिवारों को DNA रिजल्ट का इंतजार है। 4 शव के हैंडओवर में कानून अड़चन है, जिसे जल्द सुलझा लिया जाएगा और शव परिजनों को सौंपा जाएगा। क्रैश वाले दिन (12 जून) 71 घायल सिविल अस्पताल लाए गए थे। इनमें से 42 को छुट्टी दी गई। वर्तमान में नौ मरीज भर्ती हैं।

इधर, अहमदाबाद में दुर्घटना का शिकार हुए एअर इंडिया के विमान के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

दुर्घटनाग्रस्त हुआ बोइंग अमेरिका में बना था। इसलिए अमेरिकी एजेंसी यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) भी हादसे की जांच में जुट गई है। सोमवार को उसने घटनास्थल का दौरा भी किया था।

12 जून को हुआ था हादसा, प्लेन सवार 241 की मौत हुई

12 जून को एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) उड़ान के कुछ देर बाद ही क्रैश हुई थी। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था।

इस हादसे में प्लेन में सवार 241 लोग (229 यात्री (एक जीवित) और 10 केबिन क्रू, 2 पायलट), हॉस्टल बिल्डिंग और बाकी 34 लोगों को मिलाकर 275 की मौत हुई है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, कुल मौत का अंतिम आंकड़ा सभी DNA टेस्ट होने के बाद साफ होगा।

ब्लैक बॉक्स का वॉयस रिकॉर्डर भी मिला

15 जून को अधिकारियों ने पीएम मोदी के सचिव डॉ. मिश्रा को बताया था कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) का पता लगा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित कर लिया गया है। विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स मिलने से जांचकर्ताओं के लिए दुर्घटना का कारण पता लगाना आसान हो जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.