अहमदाबाद प्लेन क्रैश- विमान में पहले से खराबी थी:अमेरिकी रिपोर्ट में इलेक्ट्रिकल फेलियर की आशंका

Updated on 23-01-2026 12:14 PM
नई दिल्ली, अहमदाबाद में 12 जून 2025 को क्रैश हुए एअर इंडिया के बोइंग 787 विमान में पहले से कई गंभीर तकनीकी दिक्कतें थीं। चार साल पहले प्लेन में आग भी लगी थी।

अमेरिका स्थित फाउंडेशन फॉर एविएशन सेफ्टी (FAS) ने दावा किया है कि विमान में इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेल होने से एक के बाद एक कई सिस्टम बंद हुए। हो सकता है कि यही हादसे की वजह बना हो।

विमान टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद अहमदाबाद के रिहायशी इलाके में गिर गया था। इस हादसे में 270 लोगों की मौत हुई थी। सिर्फ एक शख्स जिंदा बचा था।

प्लेन में 2014 से ही खराबी आ रही थी

FAS के मुताबिक, यह बोइंग 787 विमान 2014 से उड़ानों में इस्तेमाल हो रहा था। व्हिसलब्लोअर के दस्तावेजों के आधार पर संगठन का दावा है कि विमान में शुरुआत से ही बार-बार तकनीकी और सिस्टम से जुड़ी समस्याएं सामने आईं।

रिपोर्ट में कहा गया कि 2022 में एक बार उड़ान के दौरान विमान में आग भी लगी थी। संभव है कि इससे विमान के अंदरूनी सिस्टम को नुकसान पहुंचा हो। FAS का कहना है कि ऐसी घटनाओं की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

इलेक्ट्रिकल फेलियर से कई सिस्टम एक साथ फेल हुए

FAS का मुख्य दावा है कि हादसे की जड़ इलेक्ट्रिकल फेलियर हो सकता है। संगठन के मुताबिक आधुनिक विमानों में ज्यादातर सिस्टम बिजली और सॉफ्टवेयर से जुड़े होते हैं। ऐसे में बिजली सप्लाई में खराबी आने पर कई सिस्टम एक साथ बंद हो सकते हैं।

FAS ने कहा कि विमान की तकनीकी हालत और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डिंग से जुड़ा पूरा डेटा अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। इनके बिना यह साफ नहीं हो पा रहा कि सिस्टम किस क्रम में फेल हुए।

दूसरे देशों में भी बोइंग 787 को लेकर शिकायतें

FAS ने कहा कि यह समस्या सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में उड़ रहे दूसरे बोइंग 787 विमानों में भी करीब 2,000 फेलियर की शिकायतें दर्ज की गई हैं। यह पूरी 787 फ्लीट से जुड़ा सुरक्षा का गंभीर मुद्दा है।

एअर इंडिया को 15 हजार करोड़ के घाटे का अनुमान

अहमदाबाद विमान हादसे और क्षेत्रीय एयरस्पेस बंद होने का असर एयर इंडिया की कमाई पर पड़ा है। अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी को 15,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का रिकॉर्ड घाटा हो सकता है। पाकिस्तान के भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करने से यूरोप और अमेरिका की उड़ानों का खर्च भी बढ़ गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.