AIIMS भोपाल का ऐप करेगा मुंह के कैंसर की पहचान:मिनटों में देगा रिपोर्ट और बचाव की सलाह, एमपीसीएसटी से मिला 7.4 लाख रुपए का अनुदान

Updated on 01-05-2025 01:25 PM

मुंह के कैंसर की समय रहते पहचान अब और आसान होगी। एम्स भोपाल ने एक ऐसा मोबाइल ऐप विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, जो केवल कुछ मिनटों में ओरल कैंसर और उससे जुड़ी गंभीर स्थितियों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग कर सकेगा।

इस परियोजना को मध्य प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एमपीसीएसटी) से 7.4 लाख रुपए का अनुसंधान अनुदान प्राप्त हुआ है। जिसकी पहली किस्त 3.7 लाख रुपए जारी की जा चुकी है। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह मोबाइल ऐप डिजिटल तकनीक के माध्यम से जनस्वास्थ्य को नया आयाम देगा।

दो साल चलेगी रिसर्च

यह दो वर्षीय रिसर्च प्रोजेक्ट एम्स भोपाल के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अंशुल राय के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस रिसर्च में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, पैथोलॉजी और सामुदायिक चिकित्सा विभागों के विशेषज्ञ भी शामिल हैं। यह ऐप न केवल कैंसर की आशंका वाले लक्षणों की पहचान करेगा, बल्कि उपयोगकर्ताओं को तंबाकू, सुपारी और धूम्रपान के खतरे समझाकर उन्हें छोड़ने के लिए प्रेरित भी करेगा।

यह हैं प्रमुख अनुसंधानकर्ता: डॉ. अंशुल राय, डॉ. सैकत दास, डॉ. दीप्ति जोशी, डॉ. अंकुर जोशी, प्रो. अभिनव सिंह



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.