अग्निवीर की नई भर्ती के लिए वायुसेना ने किया तारीख़ों का ऐलान

Updated on 14-10-2022 05:36 PM

नई दिल्ली
 भारतीय वायुसेना ने नई अग्निवीरवायु भर्ती की तारीख़ों की घोषणा कर दी है. वायु सेना ने ट्वीट कर जानकारी दी की नई भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस नवम्बर माह के पहले हफ़्ते में शुरू किया जाएगा. वहीं भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जनवरी 2023 में किया जाएगा.

वायु सेना ने इस संबंध में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया. जिसमें बताया गया है कि भर्ती को लेकर जल्द ही पूरा नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर रिलीज़ किया जाएगा. ग़ौरतलब है कि वायु सेना की ओर से अग्निवीरवायु 2022 की भर्ती की जा चुकी है. अब 2023 के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी है. जिसके लिए रजिस्ट्रेशन नवंबर माह में शुरू कर दिए जाएंगे.

बताते चलें कि पिछली भर्ती की तरह आगामी भर्ती में भी मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं इंग्लिश के साथ न्यूनतम 50 फ़ीसदी अंक 12वीं में हासिल करने वाले अथवा तीन वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों को शामिल होने का मौक़ा दिया जा सकता है. वहीं साइंस के अलावा अन्य विषयों के लिए 50 फ़ीसदी अंकों के साथ 12 वीं पास एवं अंग्रेज़ी में न्यूनतम 50 फ़ीसदी अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकेंगे.

साथ ही पिछली भर्तियों के आधार पर यह भी कहा जा सकता है कि पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.