भरी महफिल में अभिषेक-नव्या पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने तरेरी आंखें! पुराना वीडियो वायरल

Updated on 11-04-2023 10:29 PM
ऐश्वर्या राय बच्चन का उनके पति अभिषेक बच्चन से उठापटक की खबरें अक्सर आती रहती हैं। लोग ये तक दावे करते हैं कि सास जया बच्चन से उनकी नहीं पटती। ननद श्वेता नंदा संग भी उनके रिश्ते ठीक नहीं हैं। इन सब दावों के बीच अब ऐश्वर्या का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद कहा जा रहा है कि वो सरेआम, भरी महफिल के सामने पति अभिषेक और उनकी भांजी नव्या को आंखें तरेर रही हैं। क्या आपने देखा ये वायरल वीडियो?

बच्चन परिवार का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan Video Viral), अभिषेक, आराध्या और नव्या नंदा नजर आ रहे हैं। ये अभिषेक की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के कबड्डी मैचों के दौरान का है। सभी मैच देख रहे हैं। तभी ऐश्वर्या, खड़े होकर हूटिंग कर रहे पति अभिषेक से कुछ कहती हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर अच्छे एक्सप्रेशंस नहीं दिखाई देते हैं। फिर नव्या, ऐश्वर्या से बात करती हैं, लेकिन फैंस को ऐसा लग रहा है कि वो नव्या को डपट देती हैं। इस वीडियो में अभिषेक के क्लोज फ्रेंड सिकंदर खेर भी हैं और उनका रिएक्शन भी कुछ यही बात बयां कर रहा है कि उन तीनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई है।


शोर के कारण ऊंची आवाज में करनी पड़ी बात!


हालांकि, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ऐश्वर्या किसी के ऊपर नहीं भड़की हैं, बल्कि स्टेडियम में बहुत ज्यादा शोर होने की वजह से उन्हें मजबूरन ऊंची आवाज में बात करनी पड़ी।

यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'सिकंदर और पूजा के लिए Awkward मोमेंट। नव्या ने भी अपनी आंखें रोल कीं।' दूसरे ने लिखा, 'मैंने अच्छी तरह से देखा कि नव्या ऐसी थी कि चिल करो।' एक अन्य यूजर ने कॉमेंट किया, 'सिकंदर का हाल ये था कि मुझे निकालो यहां से।'

तलाक की आ रही थीं खबरें!

पिछले कई दिनों से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि, इस पर तब विराम लग गया, जब अभिषेक ने ऐश्वर्या के लिए एक पोस्ट पर कॉमेंट किया और उनकी तारीफ की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.