26 साल से अटकी Aishwarya Rai की ये फिल्म, शू‍ट बीच में छोड़कर भाग गया डायरेक्टर, अनूठे रोल में थे आशुतोष राणा

Updated on 03-03-2023 07:56 PM
मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीता है। कॉलेज के दिनों से मॉडलिंग करने वालीं ऐश्वर्या ने 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर देश को गौरव बढ़ाया था। बाद में उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखे और छा गईं। तमिल फिल्म 'इरुवर' से एक्टिंग डेब्यू करने वालीं ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में कई पाथ ब्रेकिंग फिल्में कीं, जिनमें 'देवदास', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'गुरु' जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन ऐश्वर्या ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी फिल्में रिजेक्ट भी कीं, जो बाद में ब्लॉकबस्टर रहीं, वहीं कुछ ऐसी फिल्में भी साइन कीं, जो अधर में ही डिब्बाबंद हो गईं।
ऐसी ही एक फिल्म रही, जिसकी Aishwarya Rai ने शूटिंग भी कर ली थी। लेकिन इस फिल्म को लेकर ऐसा हंगामा मचा कि इसे बीच में ही बंद कर दिया गया। 'फिल्मी फ्राइडे' सीरीज में हम आपको इसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। यह फिल्म करीब 26 साल पहले बन रही थी। इसे शशिलाल नायर डायरेक्ट कर रहे थे। इस फिल्म का नाम था 'हम पंछी एक डाल के'।

ऐश्वर्या गैराज की मालकिन, आशुतोष राणा का खूंखार रोल

इसमें ऐश्वर्या राय के ऑपोजिट सुनील शेट्टी थे। वहीं आशुतोष राणा का खूंखार किरदार और अवतार था। ऐश्वर्या और सुनील शेट्टी को अपनी इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं। दोनों ने ज्यादातर हिस्सी शूट भी कर लिया था। फिर ऐसा क्या हुआ कि फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई? आइए विस्तार से बताते हैं।

'आधे इंसान, आधे भेड़िया' थे आशुतोष, सुनील शेट्टी लीड हीरो

'हम पंछी एक डाल के' फिल्म को शशिलाल नायर डायरेक्ट कर रहे थे। इसमें ऐश्वर्या राय एक गैराज की मालकिन बनी थीं। वहीं आशुतोष राणा आधे इंसान और आधे भेड़िया के रोल में थे। उनका यह रोल काफी खूंखार था और लुक भी उसी तरह से डिजाइन किया था। फिल्म के शूट से कई तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर फैली हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग 80 फीसदी पूरी हो चुकी थी। लेकिन शशिलाल नायर ने यह फिल्म अचानक ही बीच में छोड़ दी। वजह क्या थी, यह आजतक सामने नहीं आई। लेकिन पूरी टीम ने तब शशिलाल नायर को मनाने की काफी कोशिश की थी।

सेट पर हादसा, फिल्म के लिए नहीं मिला कोई डायरेक्टर

IMDB के मुताबिक, 'हम पंछी एक डाल के' को अमेरिका में शूट किया गया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक खतरनाक हादसा होते-होते रह गया था। दरअसल नदी के बीच एक सीन का शूट चल रहा था। क्रू की एक टीम राफ्ट पर नदी के बीच में थी, तभी अचानक कैमरा छूटकर पानी में गिर गया और डूब गया। राफ्ट का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे क्रू के मेंबर्स बाल-बाल बचे थे। कैमरा पानी में डूबने से फिल्म की आधी फुटेज भी खराब हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब शशिलाल नायर ने फिल्म बीच में ही छोड़ दी तो प्रोड्यूसर राहुल गुप्ता को 'हम पंछी एक डाल के' के लिए दूसरा डायरेक्टर तलाश करना पड़ा। लेकिन कोई भी इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए तैयार नहीं हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.