केप टाउन में अचार के चटकारे लेती पकड़ी गईं ऐश्वर्या शर्मा, वीडियो बनाकर अर्चना ने खोली पोल

Updated on 16-05-2023 08:30 PM
'गुम हैं किसी के प्यार में' को छोड़कर साउथ अफ्रीका रवाना हो चुकीं ऐश्वर्या शर्मा केप टाउन में 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग कर रही हैं। वहां से लगातार उनके वीडियोज सामने आ रहे हैं। साथ ही उनके को-कंटेस्टेंट्स भी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शिव ठाकरे और अर्चना गौतम अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे ही एक क्लिप में ऐश्वर्या शर्मा अचार खाती हुई दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, अर्चना गौतम ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह डाइनिंग टेबल पर खाने के लिए बैठी हुई दिखीं। साथ ही उनके साथ बाकी के खिलाड़ी भी थे। अब इस मोमेंट को कैप्चर करने के लिए उन्होंने अपने कैमरे से वीडियो बनाना शुरू किया। पहले वह अपने बगल बैठी ऐश्वर्या शर्मा के पास गईं। उनकी तरफ कैमरा दिखाकर उनको हाय किया और वो एकदम घबरा रहीं। क्योंकि ऐश्वर्या उस वक्त अचार खा रही थीं।

अचार खाती पकड़ी गईं ऐश्वर्या शर्मा

इस दौरान अर्चना गौतम ने बताया कि ये बहुत ही चाव के साथ अचार खाती हैं। दो बड़े-बड़े अचार रखे थे जो कि ये चट कर गईं। हालांकि ऐश्वर्या बताती हैं कि उन्हें अचार बहुत पसंद है। इसके बाद वो सौंदस मौफकीर और डेजी शाह को भी कैमरे में कैद करती हैं। दोनों को कैमरे पर देखकर हाल कहने के लिए बोलती हैं। वीडियो में जैसे ही कैमरा ऐश्वर्या के पास जाता है वो अर्चना बस उनका नाम ही लेती हैं और मजे से अचार खा रही एक्ट्रेस तुरंत बोलती हैं कि अचार खा रही हूं। अर्चना कहती हैं के देखा ये कैसे चाट-चाटकर अचार खाती है। तो पत्रलेखा कहती हैं- अरे मुझे पसंद है अचार।

ऐश्वर्या शर्मा ने छोड़ दिया था GHKKPM

ऐश्वर्या शर्मा ने जैसे ही 'गुम हैं किसी के प्यार में' छोड़ा था। उसी के बाद उनको खतरों के खिलाड़ी 13 मिल गया था। उन्होंने कहा था कि वह कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं। ढाई साल का कॉन्ट्रैक्ट पूरा करने के बाद वो अब लाइफ में कुछ और एक्सप्लोर करेंगी। BTS वीडियोज में अभी तो सारे खिलाड़ी मस्ती मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। स्टंट के दौरान इनकी क्या हालत हो रही है, ये तो शो के ऑन एयर होने के बाद ही मालूम चलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.