Aishwarya ने Ponniyin Selvan के ट्रेलर लॉन्च पर छुए रजनीकांत के पैर, देखें Video

Updated on 07-09-2022 06:31 PM

Ponniyin Selvan  पोन्नियन सेल्वन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर साउथ इंडस्ट्री की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय Aishwarya Rai ने  इस मौके पर 
सुपरस्टार रजनीकांत के पैर भी छुए। Ponniyin Selva 10वीं शताब्दी के दौरान चोल साम्राज्य के संघर्ष की कहानी पर बेस्ड  फिल्म है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय अहम किरदार अदा कर रही हैं। पिछले दिनों उनकी इस फिल्म के लुक पर विवाद भी खूब चर्चा में रहा था। 

लंबे अरसे के बाद रजनीकांत से मिली ऐश्वर्या 
 ऐश्वर्या ने रजनीकांत के साथ साल 2018 में फिल्म एंथिरन और 2018 के सीक्वल फिल्म 2.0 में एक साथ काम किया था। रजनीकांत मंगलवार को चेन्नई में मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1 के म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च इवेंट में स्पेशल गेस्ट के तौर पर मौजूद थे। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट की गेस्ट लिस्ट में कमल हासन के साथ-साथ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी मौजूद थी। ऐश्वर्या इतने लंबे समय के बाद  रजनीकांत के साथ मिलकर बेहद खुश नजर आईं।
ऐश्वर्या का Ponniyin Selvan इवेंट लुक था खास 
इस मौके पर लंबे ब्रेक के बाद ऐश्वर्या को किसी फिल्म इवेंट में देखना उनके फैन्स के लिए बेहद खास मोमेंट रहा। इवेंट में ऐश्वर्या काले रंग के कुर्ते सलवार और दुपट्टे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस इवेंट के जारी एक वीडियो में ऐश्वर्या को पोन्नियिन सेलवन के निर्देशक मणिरत्नम से मिलने के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। डायरेक्टर ने भी ऐश्वर्या को गले से लगाकर उनकी पीठ थपथपाई। बता दें मणिरत्नम ने साल 1997 में अपनी पहली फिल्म इरुवर के साथ ऐश्वर्या को लॉन्च किया था। दोनों ने रावण और गुरु जैसी बेहतरीन फिल्मों में एक साथ काम किया।
ऐश्वर्या ने मणिरत्नम को बताया अपना गुरू 
इस इवेंट में ऐश्वर्या ने मणिरत्नम को अपना गुरु बताते हुए कहा- पैशन, कमिटमेंट, डेडिकेशन और फोकस ये सभी मैंने आपसे सीखे हैं। ऐश्वर्या ने आगे रजनीकांत और कमल हासन को शुक्रियाअदा करते हुए कहा, रजनी और कमल सर आप दोनों को यहां होना एक ड्रीम मोमेंट है। हम आपके स्टूडेंट हैं, फैन हैं और हमेशा रहेंगे।
Ponniyin Selvan में ऐश्वर्या का है दोहरा किरदार 
पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1 का ट्रेलर लॉन्च काफी ग्रांड इवेंट रहा। बता दें पोन्नियन सेल्वन फिल्म में ऐश्वर्या राय दोहरी भूमिकाओं में हैं- एक रानी नंदिनी की जो पझुवूर की राजकुमारी है और दूसरी मंदाकिनी देवी की। लीड एक्टर विक्रम आदित्य इस फिल्म करिकालन की भूमिका में हैं, एक्टर कार्थी वन्थियाथेवन बने हैं त्रिशा कुंडवई हैं और एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला वनथी के किरदार में हैं। पोन्नियिन सेलवन-भाग 1 लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के तमिल उपन्यास का फिल्म वर्जन है जो 1950 के दशक के दौरान एक सीरीज के रूप में जारी किया गया था। यह फिल्म 30 सितंबर को तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.