Govind की बेटी टीना ने मां-बाप के तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गुजरे दो साल अच्छे नहीं बीते

Updated on 11-03-2026 01:59 PM
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों को गलत बताया था। अब उनकी बेटी टीना आहूजा ने अपने माता-पिता की तलाक पर बातें करते हुए ये माना है कि पिछले कुछ साल उनके लिए अच्छे नहीं रहे।

सुनीता आहूजा के लेटेस्ट व्लॉग में उनकी बेटी टीना आहूजा नजर आई हैं। टीना ने वुमन्स डे के खास मौके पर अपनी मां को सरप्राइज दिया। बेटी ने उन्हें एक सॉलिटेयर अंगूठी भी गिफ्ट की। व्लॉग की शुरुआत में टीना कहती हैं कि वो सुनीता को सरप्राइज देने के लिए इस व्लॉग का इस्तेमाल कर रही हैं।

'मैंने अपनी मॉम के लिए कुछ हटकर करने का सोचा'

टीना आहूजा ने कहा, 'हम महिलाएं दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं और अपने बारे में नहीं सोचतीं। इसलिए मैंने अपनी मॉम के लिए कुछ हटकर करने का सोचा।' इसके बाद स्क्रीन पर गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबर दिखाई जाती है। अब टीना इन अफवाहों के बारे में बात करती हैं। वो कहती हैं, 'गुजरे दो साल अच्छे नहीं बीते। थोड़ा सा टर्ब्युलेंस (उतार-चढ़ाव) रहा है।'

सुनीता ने गोविंदा पर कोमल नाम की एक एक्ट्रेस संगअफेयर का आरोप लगाया था

इस व्लॉग में टीना अपनी मां के लिए फूल और कार्ड लेती दिख रही हैं। यहां याद दिला दें कि इससे पहले सुनीता ने गोविंदा पर कोमल नाम की एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप लगाया था। हालांकि, गोविंदा ने इन सभी आरोपों को गलत कहा था। टीना आहूजा कहती दिख रही हैं कि अब वह दूसरे शहर में रहने के कारण सब्जियां और घर की अन्य जरूरी चीजें खरीदना सीख रही हैं।

'मैंने हाल ही में गोभी, आलू जैसी सब्जियां खरीदना सीखी'

वो कहती हैं, 'शायद इसके लिए मुझे ट्रोल किया जाएगा। मैंने हाल ही में गोभी, आलू जैसी सब्जियां खरीदना सीखी है।' टीना फिर सारे गिफ्ट्स लेकर सुनीता के पास गई। व्लॉग में सुनीता अपनी बेटी से बात करते हुए कहती हैं, 'हर काम एक सीमा में करना चाहिए। मैंने अपने सारे कर्तव्य निभाए हैं लेकिन अब मैं अपने लिए जीना शुरू कर चुकी हूं और मैं इससे कहीं ज्यादा की हकदार हूं। अब मैं राजा की तरह जिंदगी जीऊंगी।'

टीना एक जूलरी डिजाइन कंपनी की ब्रांड एंबेसडर

सुनीता कहती हैं, 'यश और तुम दोनों बड़े हो गए हो। सब अमीर बनने वाले हैं।' टीना ने कहा, 'भगवान करे।' टीना ने आगे कहा, 'हमें सेल्फ डिपेंडेंट होना होगा। हम किसी के प्यार में खुद को भूल जाते हैं।' इस पर रिएक्ट करते हुए उनकी मां सुनीता ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। वीडियो में टीना सुनीता को एक सॉलिटेयर अंगूठी गिफ्ट करती हैं जिसके बाद मां कहती हैं कि टीना एक जूलरी डिजाइन कंपनी की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं और यह गिफ्ट उन्होंने मुझे दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.