विजय बन अजय देवगन ने किया कन्फेस, 'दृश्यम 2' में खुलेंगे सारे राज

Updated on 29-09-2022 07:20 PM
अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn), श्रिया सरन (Shriya Saran) और तबू (Tabu) की फिल्म दृश्यम (Drishyam) को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के पहले पार्ट की सक्सेस के बाद से ही इसके दूसरे पार्ट का दर्शकों को इंतजार था। कुछ वक्त पहले फिल्म के साउथ वर्जन का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था तो एक बार फिर हिंदी वर्जन की मांग तेज हो गई थी। ऐसे में अब आखिरकार दर्शकों का इंतजार पूरा हो गया है और दृश्यम वन के रिकॉल टीजर के साथ दूसरे की एक झलक दी गई है।
कैसा है दृश्यम का रिकॉल टीजर
बता दें कि दृश्यम के रिकॉल टीजर में एक ओर जहां फिल्म के पहले पार्ट का पूरा बताया जाता है तो वहीं दूसरी ओर टीजर के आखिर में न सिर्फ अजय देवगन का लुक बल्कि सेकेंड पार्ट के लिए एक्साइटिड करना वाला एक हिंट भी छोड़ा जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि अजय देवगन का लुक पूरा चेंज हो गया है और वो कहते हैं- 'मेरे नाम विजय सलगांवकर है, और ये मेरा कंफेशन।

18 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
दृश्यम 2 का ये टीजर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसके ऐलान के साथ ही दर्शक इसका इंतजार कर रहे थे। कुछ वक्त पहले एक पोस्टर के साथ इसकी जानकारी दी गई थी। बता दें कि दृश्यम 2, 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।

दो- तीन अक्टूबर को क्या हुआ था?
गौरतलब है कि दृश्यम को एक ओर जहां दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था तो दूसरी ओर फिल्म के सीन्स भी बतौर मीम्स काफी हिट हुए थे। दो और तीन अक्टूबर का मीम तो आज भी हर बार वायरल होता है। वहीं पाव भाजी और सत्संग को लेकर भी कई मीम्स देखने को मिलते हैं। फैन्स को उम्मीद है कि दृश्यम 2, पहले पार्ट से भी ज्यादा अच्छी होगी और फिल्म जहां से खत्म हुई थी, वहीं से आगे बढ़ाई जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.