अजय देवगन ने सुपरनेचुरल गतिविधियों का सामना किया है:बोले- मैंने अपने करियर के शुरुआती 10-12 सालों में ऐसा बहुत कुछ देखा है

Updated on 24-02-2024 01:11 PM

अजय देवगन जल्द ही हॉरर-ड्रामा फिल्म 'शैतान' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अजय देवगन ने बताया कि उन्होंने असल जिंदगी में असाधारण गतिविधियों का अनुभव किया है।

अजय देवगन सुपरनेचुरल गतिविधियों को मानते हैं
अजय देवगन ने फिल्म 'शैतान' के बारे में बातचीत में कहा- मैं लंबे समय से हॉरर फिल्म करना चाहता था। मैंने साल 2003 में 'भूत' फिल्म की थी। मुझे यह शैली पसंद है, क्योंकि काला जादू हर कल्चर में मौजूद है। यह फिल्म सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, बल्कि जिस किसी के भी परिवार को काले जादू का सामना करना पड़ा है, वो इस फिल्म से जरूर कनेक्ट करेगा। वो समझ पाएगा कि इस फिल्म में मेरी क्या जिम्मेदारी है।

अजय देवगन ने आगे कहा- मैंने बहुत सारी सुपरनेचुरल गतिविधियों को महसूस किया है। अपने करियर के शुरुआती 10-12 सालों में जब हम बाहर शूटिंग किया करते थे, वहां कई बार बहुत असाधारण गतिविधियां का सामना करना पड़ता था।

क्या सच में काला जादू होता है?
जब अजय देवगन से पूछा गया कि क्या वो काले जादू पर यकीन करते हैं? तो एक्टर ने कहा- हालांकि मेरे पास काफी एक्सपीरियंस हैं। लेकिन मुझे नहीं पता उसमें से कितने सच हैं और कितने मुझे याद हैं। सच कहूं तो मैं शायद ही किसी ऐसे व्यक्ति से मिला हूं जो इस पर विश्वास नहीं करता हो। जब हम घर से निकलते हैं या बीमार पड़ते हैं तो सबसे पहली बात जो मन में आती है वह है बुरी नजर। ये बात सिर्फ मेरे या आपके मन में नहीं, बल्कि सबके मन में आती है।

ट्रेलर में भी 'काले जादू' की झलक देखने को मिली
फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन- ज्योतिका अपनी बेटी पर हुए काले जादू से उसे बचाने की कोशिश करते नजर आए हैं। आर माधवन, जो कि शैतान का किरदार निभा रहे हैं- अजय और ज्योतिका के घर में सिर्फ 15 मिनट के लिए ठहरने की इजाजत मांगते हैं। लेकिन उसी बीच वो अजय-ज्योतिका की बेटी का वशीकरण कर लेते हैं। फिर बेटी को अजय और ज्योतिका के खिलाफ एक हथियार के रूप में पेश करते हैं।

माधवन ने पेरेंट्स और बच्चे के बॉन्ड पर बात की
माधवन ने कहा- यदि आप कभी माता-पिता की ताकत का अनुभव करना चाहते हैं, तो बस उन्हें तब देखें जब उनका बच्चा मुसीबत में हो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि फिजिकली वे कितने स्ट्रॉंग हैं। जब उनके बच्चे पर कुछ आएगा, तो आपको असली हीरो देखने को मिलेंगे।

उन्होंने आगे कहा- मैंने ये अपनी निजी जिंदगी में भी देखा है। एक माता-पिता के रूप में आपकी जो लाचारी है, उसे किसी के लिए भी सहना बहुत दर्दनाक है। जब आप अपनी संतान को किसी और के कंट्रोल में देखते हैं, तो आप और अधिक शक्तिशाली हो जाते हैं। कल्पना कीजिए कि जब हम बिदाई पर इतना रोते हैं, तो ऐसी स्थिति में हमारी क्या हालत हो जाएगी।

बता दें, 'शैतान' के डायरेक्टर विकास बहल हैं। ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.