अजय देवगन ने शेयर किया 'मैदान' का नया पोस्टर:फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम पर आधारित फिल्म

Updated on 05-03-2024 06:11 PM

अजय देवगन ने आज अपनी आगामी फिल्म 'मैदान' का नया पोस्टर आउट किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा- एक व्यक्ति, एक टीम, एक राष्ट्र और उस अटूट विश्वास की असाधारण कहानी का गवाह बनें जिसने फुटबॉल के इतिहास पर एक अविश्वसनीय छाप छोड़ी! आगे अजय देवगन ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट- 7 मार्च भी बताई। 'मैदान' ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फुटबॉल कोच पर आधारित होगी फिल्म
फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहमान के किरदार में दिखेंगे, जो कि माना जाता है भारतीय फुटबॉल के संस्थापक हैं। सैय्यद अब्दुल रहमान ने 1950 से 1963 तक भारतीय फुटबॉल टीम के कोच और प्रबंधक के रूप में काम किया था। 'मैदान' में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और गजराज राव जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ये फिल्म बोनी कपूर और जी स्टूडियोज के बैनर तले रिलीज होगी।

यूजर्स को भी 'मैदान' का पोस्टर पसंद आया
फिल्म का पोस्टर आउट होते ही यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए। जहां एक यूजर ने लिखा- 'मैदान' ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अजय देवगन मेरे पसंदीदा एक्टर हैं। उनकी फिल्म सुपरहिट होगी।

फिल्म लंबे समय से अटकी हुई थी
खबरों की मानें तो 'मैदान' की अनाउंसमेंट 2018 में की गई थी। 2019 में इस फिल्म की रिलीज की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा ना हो सका। मेकर्स फिर 'मैदान' को 2023 में रिलीज करना चाह रहे थे। हालांकि पिछले साल 'टाइगर 3', 'एनिमल', 'डंकी' जैसी रिलीज की वजह से एक बार फिर इस फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई। अब फाइनली 'मैदान' ईद के मौके पर रिलीज होगी।

'शैतान' में भी नजर आने वाले हैं अजय
अजय देवगन जल्द ही 'शैतान' में भी दिखाई देंगे। 'शैतान' पिछले साल रिलीज हुई गुजराती फिल्म 'वश' की रीमेक है। फिल्म की कहानी काले जादू और वशीकरण पर बेस्ड है। जहां माधवन 'शैतान' के रूप में दिखाई देंगे। वहीं अजय देवगन अपने परिवार को काले जादू से बचाते दिखाई देंगे।

इस सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन के अलावा आर माधवन, साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका और जानकी बोड़ीवाला नजर आएंगी। विकास बहल की डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.