सारी फिल्मों को पछाड़ अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' बनी रॉकेट, सबकी कर दी बोलती बंद

Updated on 24-11-2025 02:50 PM
अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को थिएटर में 10 दिन गुजर चुके हैं। प्यार और उम्र के बीच बड़े फासलों में गुथी हुई ये कहानी कॉमेडी, इमोशन और एंटरटेनमेंट के तड़के के साथ परोसी गई है। फिल्म 'दे दे प्यार दे 2', जो साल 2019 में आई 'दे दे प्यार दे' की सीक्वल है जिसमें फर्स्ट हाफ लोगों को गुदगुदा रही वहीं बाद में ये रास्ते से भटकती भी दिखती है। इसके अलावा इमरान हाशमी और यामी गौतम की 'हक' भी पिछले काफी समय से आखिरी सांसें गिनती दिख रही है।

अजय देवगन,रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर माधवन, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता, जावेद जाफरी,मीजान जाफरी की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' 52 साल के तलाकशुदा एनआरआई इन्वेस्टर आशीष मेहरा (अजय देवगन) की कहानी है, जिससे 27 साल की आयशा (रकुल प्रीत सिंह) को प्यार हो जाता है। इस रिश्ते के लिए अपने माता-पिता और परिवार को मनाना एक टेढ़ी खीर है आयशा के लिए जहां उसका होनेवाला पति उसके पिता की उम्र के बराबर है। आयशा के मम्मी-पापा अपने इस हमउम्र दामाद के लिए वास्तव में क्या सोचते हैं, रिश्ते का ये ख्वाब आयशा के लिए कौन सी नई आफत लेकर आता है, फिल्म इसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का कलेक्शन

अजय देवगन की इस फिल्म ने 10वें दिन जो कमाई की, उसके सामने नई फिल्में भी कमजोर साबित हो गई हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की इस फिल्म ने दूसरे रविवार को 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' से भी आगे है। कुल मिलाकर फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 61.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 9 दिनों में 87.00 करोड़ का आकड़ा टच किया है। वहीं उम्मीद है कि 10 दिनों में ये 90 करोड़ का आंकड़े को छू जाएगी।

फिल्म 'हक' की कहानी

जिग्ना वोरा की किताब ‘बानो भारत की बेटी’ का फिक्शनल अडेप्टेशन फिल्म 'हक' शाह बानो केस से प्रेरित फिल्म है। ये कहानी सिर्फ एक महिला की नहीं, बल्कि उस संवेदनशील विषय और संघर्ष की है जो हर पीढ़ी की कई औरतों ने झेला है। फिल्म की कहानी शाजिया बानो (यामी गौतम) की है, जिसमें उसके पति की भूमिका में अब्बास खान (इमरान हाशमी) हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं लेकिन तभी उनकी लाइफ में एक तूफान आता है। अब्बास दूसरी शादी कर लेता है और शाजिया को बच्चों समेत छोड़ देता है। शुरुआत में अब्बास बच्चों के खर्च उठाने का शाजिया से वादा करता है, लेकिन बाद में वो भी बंद कर देता है और इसके बाद शाजिया कोर्ट का दरवाजा खटखटाती है।

'हक' ने कितनी की है कमाई

करीब 40 करोड़ से 42 करोड़ रुपये के खर्च में बनी ये फिल्म 17वें दिन 37 लाख रुपये की कमाई करते हुए कुल मिलाकर 19.26 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब तक 28.31 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.