अजय ने बताया उनकी वजह से 'RRR' को मिला है ऑस्कर, कही ऐसी बात कि हंस पड़ेगे आप

Updated on 25-03-2023 08:56 PM
अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'भोला' को लेकर जमकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अजय देवगन अपनी इसी फिल्म को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर पहुंचे। अजय देवगन ने फिल्म 'RRR' को लेकर भी कुछ बातें कही जिसे हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड मिली है। बता दें कि 'RRR' को अपनी फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' के लिए ऑस्कर मिला है और इस फिल्म में अजय देवगन भी थे। अब अजय देवगन ने फिल्म को ऑस्कर मिलने की असली वजह बताई है।
एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। अजय देवगन ने कपिल शर्मा के शो पर बताया है कि उनकी वजह से ही फिल्म RRR के इस गाने को ऑस्कर मिल पाया है।

'नाटू नाटू' को मिले ऑस्कर अवॉर्ड पर बोले अजय देवगन

अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'भोला' के प्रमोशन में जुटे हैं और फिल्म के कलाकार तब्बू और दीपक डोबरियाल के साथ वो कपिल के शो पर नजर आए। इसी शो पर अजय देवगन ने 'नाटू नाटू' को मिले ऑस्कर अवॉर्ड पर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि इस गाने को ऑस्कर उन्हीं की वजह से मिला है।

...तो इस गाने को कभी ऑस्कर नहीं मिल पाता

अजय ने कहा, 'अगर मैंने उस गाने में डांस किया होता तो?' यानी अजय कहना चाह रहे थे कि वो अच्छे डांसर नहीं हैं और अगर उन्होंने गाने में डांस किया होता तो इस गाने को कभी ऑस्कर नहीं मिल पाता। अजय की ये मजाक-मस्ती लोगों का काफी पसंद आ रही है और अब फैन्स उनके एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अजय ने बताया कौन सा स्टंट उनके लिए सबसे खतरनार

इसी शो पर कपिल शर्मा ने उनसे उनके स्टंट को लेकर भी सवाल किया है और पूछा कि वो अक्सर फिल्मों में अलग-अलग स्टंट करते नजर आए हैं, कौन सा स्टंट सबसे मुश्किल रहा है। इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा- एक स्टंट जब मैं करता हूं तो मेरे जबड़े में बहुत दर्द होने लगता है। कपिल ने पूछा- कौन सा तो एक्टर बोले- जब तेरे जोक पर हंसना पड़ता है। बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'भोला' इसी महीने के आखिर में 30 मार्च को रिलीज हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.