मुस्लिम दोस्त की बहन से अजीत अगरकर को हुआ था इश्क, सबके खिलाफ जाकर की शादी, तोड़ दी थी सारी बंधने

Updated on 05-07-2023 09:09 PM
मुंबई: इश्क और मोहब्बत के आगे मजहब की कोई भी दीवार नहीं टिक पाती है। यूं तो ये बातें फिल्मी लग सकती है लेकिन ऐसे कई किस्से और कहानियां हैं जो सच भी है। मोहब्बत की ऐसी ही एक कहानी है टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर की जो अब भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता बने हैं। क्रिकेट के गलियारों में कई ऐसी लव स्टोरी हैं जिसने उम्र और धर्म के जंजीरों को तोड़कर शादी रचाई, लेकिन अजीत अगरकर की कहानी बांकियो से जुदा है।

भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले अगरकर ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से ना जाने कितने ही बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया लेकिन प्यार के मामले में वह अपने मुस्लिम दोस्त की बहन के सामने क्लीन बोल्ड हो गए।

जी हां, अजीत अगरकर ने अपने मुस्लिम दोस्त की बहन से शादी रचाई है। उनका नाम फातिमा फातिमा गदियाली। अजीत और फातिमा ने साल 2002 में शादी के बंधन में बंधे। यह उस दौर की बात है जब अगकर टीम इंडिया के प्रीमियर पेस बॉलर हुआ करते थे।

दोस्त की बहन से इश्क कर बैठे अगरकर
अजीत अगरकर और फातिमा की दोस्ती क्रिकेट के मैदान से हुई। दरअसल फातिमा अपने भाई के साथ क्रिकेट मैच देखने आई करती थी। यही पर दोनों की मुलाकात हुई और यह सिलसिला जारी। फातिमा का भाई अगरकर का दोस्त था। धीरे-धीरे मुलाकातों के बाद दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और दोनों डेट करने करने लगे। यह बात जब दोनों के घर वालों को पता लगी तो इसका खूब विरोध हुआ लेकिन वह अपने फैसले पर डटे रहे।

घर वाले थे अगरकर और फातिमा के खिलाफ
अजीत अगर और फातिमा के लिए घरवालों को मनाना आसान नहीं था। इन दोनों के प्यार के बीच धर्म की दीवार आ रही थी लेकिन अगरकर और फातिमा के इरादे पक्के थे। वह अपने परिवार को राजी करने के लिए डटे रहे और आखिरकार काफी मश्कत करने पर उनकी शादी हो सकी। इसी साल इन दोनों ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने राज रखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.