अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का निधन, आखिरी समय में नहीं हो सकी बेटे से मुलाकात

Updated on 30-05-2026 02:46 PM
साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। निधन से पहले एक्टर की मां स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों से गुजर रही थीं। उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना उस समय घटी जब अजित घर से दूर थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय एक्टर अजित दुबई में हैं, इसलिए उनके जल्द से जल्द चेन्नई लौटने की व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मोहिनी मणि का निधन हुआ।

करीब दो साल पहले एक्टर के पिता सुब्रमणि का हुआ था निधन

करीब दो साल पहले एक्टर के पिता सुब्रमणि का भी उम्र संबंधी प्रॉब्लम की वजह से निधन हो गया था। उस कठिन दौर के बाद, फैमिली नेपर्सनल और प्रफेशनल जिम्मेदारियों को निभाते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ना शुरू कर दिया था। मोहिनी के निधन ने अब परिवार एक बार फिर दुख और सदमे में है। खबरों के मुताबिक, मोहिनी का निधन चेन्नई के एक निजी अस्पताल में हुआ।

एम.के. स्टालिन ने कहा- मां के जाने का दुख बहुत बड़ा होता है

फिल्म जगत के लोग और फैन्स, दोनों ही इस समय उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं जता रहे हैं। इस बीच, डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दुख व्यक्त करते हुए लिखा, 'अपने प्यारे भाई अजित कुमार की माताजी, श्रीमती मोहिनी मणि के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मां के जाने का दुख बहुत बड़ा होता है, क्योंकि वह एक ऐसी शख्स होती हैं जो अपने बच्चे को जीवन देती हैं और उसकी हर सफलता पर सबसे ज्यादा खुश होती हैं। ऐसे में इस कठिन समय में उन्हें सांत्वना देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।'

'मां के साथ बिताए गए खूबसूरत पल उन्हें इस दुख से उबरने की ताकत दें'

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं प्रार्थना करता हूं कि अपनी मां के साथ बिताए गए खूबसूरत पल उन्हें इस दुख से उबरने की ताकत दें। मेरी ओर से अजित कुमार और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।'

अपनी रेसिंग प्रतिभा के लिए भी जाने जाते हैं अजित

तमिल सिनेमा के चहेते एक्टर अजित कुमार एक पेशेवर कार रेसर भी हैं। उन्होंने कई नैशनल और इंटरनैशनल मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और अपनी रेसिंग प्रतिभा के लिए भी जाने जाते हैं।

आखिरी बार सुपरहिट एक्शन फिल्म 'गुड बैड अगली' में

उन्होंने 1990 में तमिल फिल्म 'एन वीडू एन कनवर' से एक्टिंग की शुरुआत की और 1993 की फिल्म 'अमरावती' में लीड एक्टर के रूप में पहचान बनाई। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक 1995 की थ्रिलर फिल्म 'आसाई' से मिला। इसके बाद उन्होंने 'बिल्ला', 'वीरम' और 'विश्वासम' जैसी कई सफल फिल्मों में शानदार एक्टिंग की। अजित को आखिरी बार सुपरहिट एक्शन फिल्म 'गुड बैड अगली' में देखा गया था, जो अधिक रविचंद्रन की फैन फिल्म थी और इस फिल्म से अजित कुमार ने वापसी की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.