राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र आकाश सिंह राजपूत ने अपनी कार से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Updated on 07-06-2023 08:59 PM
 समय से इलाज मिलने पर बच पाई घायलों की जान 
 शादी समारोह से लौट रहे थे आकाश  सिंह राजपूत


भोपाल। कहते हैं पता नहीं किस रूप में आ कर नारायण मिल जाते हैं। यह पंक्तियां राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र आकाश सिंह राजपूत पर चरितार्थ होती नजर आ रही है जब लहूलुहान पड़े सड़क के किनारे दो घायलों को आकाश सिंह राजपूत ने अपनी गाड़ी में तुरंत अस्पताल पहुंचाया जिससे उनकी जान बच पाई। घटना मंगलवार की रात ग्राम बिछुआ के पास की है जहां से रात लगभग 9 बजे आकाश सिंह राजपूत एक शादी समारोह से लौट रहे थे कि तभी ग्राम बिछुआ के पास 2 लोग लहूलुहान तड़पते हुए नजर आए। यह देख आकाश राजपूत ने अपनी गाड़ी रोकी तथा दोनों घायलों को अपनी निजी कार  से बीएमसी ले गए जहां अपने सामने ही इन घायलों का इलाज शुरू कराया।
 एक गंभीर घायल को तुरंत ही भोपाल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्तियों में एक व्यक्ति का नाम गणेश राम ठाकुर हैं जो ग्राम सेवन के निवासी हैं तथा दूसरे का नाम राम प्रकाश ठाकुर है जो ग्राम ढाकरई के निवासी हैं। आकाश सिंह राजपूत खुद लहूलुहान दोनों व्यक्तियों को स्ट्रेचर पर अस्पताल में ले जाते हुए नजर आए। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र आकाश सिंह राजपूत के तुरंत निर्णय से 2 लोगों की जान बच गई ।
क्योंकि अगर आकाश सिंह राजपूत मौके पर एंबुलेंस का इंतजार करते तो घायलों के इलाज में बहुत देरी हो जाती बीएमसी के चिकित्सकों का कहना है कि अगर घायलों को समय पर इलाज नहीं मिलता तो उनकी जान बचाना बहुत मुश्किल होता। मौके पर आकाश राजपूत ने जब एंबुलेंस को फोन लगाया था, तो एंबुलेंस को आने में समय लग रहा था जिसके कारण आकाश सिंह राजपूत ने बिना देरी किए अपनी कार में दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। इतना ही नहीं जो साथी आकाश सिंह राजपूत के साथ कार में सवार थे उन्हें दूसरे वाहन से आने के लिए बोल कर तुरंत बीएमसी लेकर घायलों को पहुंचे, जिससे उनकी जान बच गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.