सिंगापुर के म्यूजियम में अक्षरा की मस्ती, उल्टी-पुलटी तस्वीरें देख चकराया फैंस का दिमाग

Updated on 23-03-2023 09:08 PM
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस की फिल्में और गानें लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इनकी तस्वीरें और रील वीडियो भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फोटोशूट की दिलकश तस्वीरें शेयर की थीं, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया। लेकिन अब अक्षरा की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसे देख यूजर्स का दिमाग चकरा गया है। इन तस्वीरों पर अबतक 90 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
    वायरल हो रही तस्वीरें खुद अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें सिंगापुर के अपसाइड डाउन म्यूजियम की हैं, जिन्हें देख यूजर्स का दिमाग भी गच्चा खा जा रहा है।

    चकराया फैंस का दिमाग

    यूं तो अक्षरा की हर खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। लेकिन इन अतरंगी तस्वीरों की बात ही अलग है। इनमें एक्ट्रेस अपने दोस्तों संग खूब मौज-मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं इन तस्वीरों पर फैंस के रिएक्शन भी कमाल के हैं। एक यूजर ने अक्षरा की इन तस्वीरों पर कॉमेंट कर लिखा, 'काहे कन्फ्यूज किए हैं जी, माथा घूम गया।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे चक्कर आ रहे हैं।' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'पागल होई जाबो।'

    प्रतीक के कॉमेंट ने खींचा ध्यान

    इन उल्टी- पुलटी तस्वीरों में से एक पर अक्षरा के 'बिग बॉस ओटीटी' वाले दोस्त प्रतीक सहजपाल ने भी कॉमेंट किया है। एक्टर ने अक्षरा के पोस्ट पर लिखा, 'उल्टी लगानी चाहिए थी ये।' बस फिर क्या था, अक्षरा के फैंस भी उन्हें कॉमेंट कर तस्वीर पोस्ट करने का तरीका समझाने लगे। हालांकि, एक्ट्रेस ने किसी भी कॉमेंट का अबतक जवाब नहीं दिया है। अक्षरा तो मस्ती करने में बिजी हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
     18 September 2026
    बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
     18 September 2026
    नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
     18 September 2026
    हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
     18 September 2026
    देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
     17 September 2026
    सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
     17 September 2026
    सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
    Advt.