जॉली एलएलबी-3 में दिखेगी अक्षय और अरशद वारसी की जोड़ी

Updated on 03-01-2024 03:49 PM

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी-3 मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। खबरों की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम शुरू हो गया है। जॉली एलएलबी का डायरेक्शन सुभाष कपूर करेंगे। आपको बता दें जॉली एलएलबी-3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी कोर्ट में एक दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आएंगे। फिल्म की पिछली दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म 2025 में रिलीज की जाएगी। इसकी शूटिंग कुछ महीनों बाद जयपुर में शुरू होगी। मेकर्स जल्द की फिल्म की कास्ट को लेकर अनाउंसमेंट करेंगे। अभी फिल्म के नाम को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

जयपुर से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी जिसकी शुरुआत जयपुर से की जाएगी। फिलहाल बाकी शूट लोकेशन फाइनल की जा रही हैं। अक्षय और अरशद के अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला भी प्राइमरी किरदार निभाते नजर आएंगे। हर बार की तरह वो फिल्म में इस बार भी जज की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय और अरशद कोर्ट में एक दूसरे के खिलाफ डिबेट करते दिखाई देंगे। फिल्म में दोनों एक्टर के बीच डिबेट के लिए बहुत ही मजाकिया सब्जेक्ट उठाया जाएगा।

इस फिल्म में ड्रामा, थ्रिल से लेकर कॉमेडी तक कई प्रकार के जॉनर होंगे। स्क्रिप्टिंग पूरी होने के बाद टीम प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर जाएगी। इस फिल्म को डिज्नी और अक्षय कुमार का प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार ‘जॉली एलएलबी 3’ से पहले ‘वेलकम टू जंगल’ की शूटिंग खत्म करेंगे।

फिल्म में बराबरी के रोल में नजर आएंगे अक्षय-अरशद

इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय और अरशद दोनों का लगभग बराबरी का किरदार होगा। फिल्म में वो एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे। बता दें अक्षय और अरशद इससे पहले 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' (2002) और 'बच्चन पांडे' (2022) में साथ काम कर चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.