अक्षय कुमार ने बोरीवली में बेचे दो फ्लैट, 9 साल में हुआ साढ़े तीन करोड़ का तगड़ा फायदा

Updated on 05-06-2026 02:32 PM
सीआरई मैट्रिक्स के शेयर किए गए पेपर्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली स्थित ओबेरॉय स्काई सिटी में दो फ्लैट्स कुल 7.1 करोड़ रुपये में बेचे हैं। ऊपरी मंजिल पर स्थित दो अपार्टमेंट्स में से बड़ा अपार्टमेंट 1,101 वर्ग फुट के कारपेट एरिया में फैला है और इसे 5.75 करोड़ रुपये में बेचा गया है। इस सौदे में 28.75 लाख रुपये का स्टांप शुल्क लगा है और इसमें दो पार्किंग स्लॉट भी हैं।

उसी मंजिल पर दूसरे अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 252 वर्ग फुट है और यह 1.35 करोड़ रुपये में बिका। पेपर्स से पता चलता है कि खरीदार ने स्टांप शुल्क के रूप में 6.75 लाख रुपये का भुगतान किया, जिसमें एक पार्किंग स्लॉट भी शामिल था। दोनों प्रॉपर्टीज सुवर्णा रूपेशकुमार सकपाल ने 2 जून, 2026 को खरीदा है।


9 साल में हुआ साढ़े 3 करोड़ का फायदा

रिकॉर्ड बताते हैं कि अक्षय कुमार ने नवंबर 2017 में इन अपार्टमेंट्स को इनक्लाइन रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा था। बड़ा अपार्टमेंट 3 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जबकि छोटा अपार्टमेंट 67.55 लाख रुपये में खरीदा गया। यानी अगर देखा जाए तो, 9 साल में उन्हें इन दो प्रॉपर्टीज से कुल साढ़े 3 करोड़ का प्रॉफिट हुआ।


पिछले साल भी बेचे अपार्टमेंट

अक्षय कुमार और सुवर्णा रूपेशकुमार सकपाल दोनों ने फिलहाल इस पर कोई बात नहीं की है। ये हालिया सौदे मुंबई में अक्षय कुमार की चल रही रियल एस्टेट से कमाई करने की रणनीति को और मजबूत करते हैं। गौरतलब है कि एक्टर ने पिछले साल भी बोरीवली ईस्ट के इसी एरिया में दो सटे हुए अपार्टमेंट कुल 7.10 करोड़ रुपये में बेचे थे।


आठ साल में 92% का रिटर्न

रजिस्ट्रेशन पेपर्स के अनुसार, 2017 में 3.69 करोड़ रुपये में खरीदी गई इन प्रॉपर्टीज ने आठ साल में अनुमानित 92% का रिटर्न दिया। संपत्ति के रिकॉर्ड से यह भी पता चलता है कि हालिया सौदे में बेचे गए पहले अपार्टमेंट का मूल्य 5.75 करोड़ रुपये था। इस लेनदेन में 34.50 लाख रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क शामिल था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.