83 साल की उम्र में पिता बने अल पचीनो, 29 साल की गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्‍म, ये रखा है नाम

Updated on 16-06-2023 08:53 PM
हॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर अल पचीनो चौथी बार पिता बन गए हैं। 83 साल के एक्‍टर की 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्‍फल्‍लाह ने बेटे को जन्‍म दिया है। कपल ने इस बच्‍चे का नाम रोमन पचीनो रखा है। 'गॉडफादर' फेम एक्‍टर पिछले दिनों गर्लफ्रेंड नूर की प्रेग्‍नेंसी को लेकर चर्चा में थे। नूर पेशे से एक फिल्‍ममेकर है। अल पचीनो ने पिछले दिनों यह कहकर सनसनी बढ़ा दी थी कि वह डीएनए टेस्‍ट करवाकर यह कंफर्म करना चाहते हैं कि होने वाल बच्‍चा उन्‍हीं का है। हालांकि, फिर बाद में उन्‍होंने पुष्‍ट‍ि की थी कि वह चौथी बार पिता बनने वाले हैं।

Al Pacino के पिता बनने पर हॉलीवुड बिरादरी और फैंस से उन्‍हें लगातार बधाई मिल रही है। अल पचीनो की इससे पहले तीन संतान और है। अपनी एक्‍स पार्टनर और एक्‍ट‍िंग कोच जान टैरंट के साथ एक्‍टर की एक 33 साल की बेटी जूली मैरी है। जबकि एक्‍स-गर्लफ्रेंड बेवर्ली डी'एंजेलो के साथ 22 साल के जुड़वा बच्‍चे एंटोन और ओलिविया हैं। अल पचीनो और बेवर्ली ने 1997 से 2003 तक डेटिंग की थी। Noor Alfallah से पहले 'स्‍कारफेस' फेम एक्‍टर ने सिंगर मिक जैगर और अरबपति निकोलस बर्गग्रेन को भी डेट किया था।

2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं अल पचीनो और नूर अल्‍फल्‍लाह

अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह की डेटिंग ने सबसे पहले अप्रैल 2022 में सुर्ख‍ियां बटोरी थीं। इस जोड़ी को तब साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। नूर अल्फल्लाह ने कैलिफोर्निया लॉस एंजिल्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इससे पहले वह साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के सिनेमैटिक स्कूल ऑफ आर्ट्स से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म और टीवी मेकिंग में मास्टर की डिग्री प्राप्त की है।

79 की उम्र में रॉबर्ट डी नीरो भी 7वीं बार बने हैं पिता

अल पचीनो से पहले हॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर रॉबर्ट डी नीरो ने अपने सातवें बच्चे के जन्‍म की घोषणा करते हुए सबको चौंका दिया था। रॉबर्ट नी नीरो ने एक इंटरव्‍यू में यह खुलसा किया कि उनके 6 नहीं, 7 बच्‍चे हैं और यह बच्‍चा अभी-अभी हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.