'अलहमदुलिल्लाह..' शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस सबा खान, इस्लाम की खातिर ग्लैमर को कहा अलविदा

Updated on 29-05-2023 11:29 PM
सना खान और जायरा वसीम समेत बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने इस्लाम कबूल कर ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह दिया। इसी लिस्ट में अब एक नाम भोजपुरी एक्ट्रेस सबा खान का भी जुड़ गया है। सबा ने कुछ दिनों पहले ही इंडस्ट्री में काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद अब एक्ट्रेस के निकाह की खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं हैं। वायरल हो रही तस्वीरें, सबा के शादी के रस्मों की हैं।

सबा खान की शादी

भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस सबा खान शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इस खुशखबरी को खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस संग शेयर किया है। सबा खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वेडिंग एल्बम्स से कुछ तस्वीरें और वीडियोज को पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सबा का चमकता चेहरा

सबा खान ने निकाह से पहले होने वाली एक रस्म के लिए सिल्वर कलर का ब्राइडल लहंगा और ज्वेलरी को चुना है। शादी के इस जोड़े में एक्ट्रेस काफी जच रही हैं। सबा के चेहरे की चमक उनकी खुशी को साफ बयां कर रही है।

भोजपुरी को कहा अलविदा

बता दें कि सबा खान ने कुछ दिनों पहले ही भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा कहा था। और अब जब एक्ट्रेस को उनके सपनों का राजकुमार मिल गया तब उन्होंने खुशी- खुशी शादी कर ली।

सबा का ब्राइडल लुक

सबा के शेयर किए गए पोस्ट में उनके ब्राइडल लुक की तस्वीरें भी हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस क्रीम कलर के लहंगे और सुर्ख लाल चुनरी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सबा ने कैप्शन में लिखा, 'अलहमदुलिल्लाह..'।

सबा की मेहंदी

सबा खान की मेहंदी की तस्वीरें भी बेहद खूबसूरत हैं। मेहंदी सेरेमनी के लिए एक्ट्रेस ने हरे रंग के आउटफिट और पीले रंग की चुन्नी को पसंद किया है। वहीं, इस आउटफिट के साथ सबा ने फूलों वाली ज्वेलरी पहनी है।

पोस्ट डिलीट किया

सबा खान के करियर ने अभी उड़ान भरनी शुरू ही की थी कि एक्ट्रेस ने ग्लैमर को अलविदा कह दिया। इतना ही नहीं सबा ने अपने सोशल मीडिया के पोस्ट भी डिलीट कर दिए हैं।

सबा का इंटरव्यू

सबा खान ने पिछले दिनों ही एक इंटरव्यू में कहा था कि वह इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाना चाहती हैं और यहां आने के लिए उन्होंने घर वालों से भी बगावत की थी लेकिन अब उन्होंने निकाह कर लिया।

फैंस ने किया सवाल

सबा खान ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम हैंडल पर हिजाब पहने एक वीडियो को शेयर किया था, जिसे देखने के बाद कई लोगों ने उनसे सवाल भी किया। एक्ट्रेस से फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि क्या उनपर कोई दबाव है, जिसके कारण उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.