रणबीर कपूर की गोद में राहा, पीछे सासू मां से गप्‍पे लड़ाती दिखी आलिया, लोगों के मजेदार कमेंट्स

Updated on 19-02-2026 01:58 PM
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में अपनी बेटी के साथ एक शादी में शामिल हुईं। भट्ट और कपूर फैमिली की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। अब एक वीडियो इस वक्त लोगों का खूब ध्यान खींच रहा जिसमें रणबीर अपनी लाडली राहा को गोद में लेकर कार से उतरते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में रणबीर अपनी कार से बाहर निकलते हुए राहा को गोद में उठाकर आगे बढ़ने लगते हैं। इवेंट में रणबीर राहा को गोद में लेकर एंट्री मारते गैं। वहीं आलिया भट्ट अपनी सासु मां नीतू कपूर के साथ बातें करने में काफी व्यस्त दिख रही हैं।

अपनी बिटिया को गोद में लेकर कार से उतरते हैं रणबीर

इस वीडियो में दिख रहा है कि रणबीर अपनी बिटिया को गोद में लेकर कार से उतरते हैं और उनके साथ नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं। फिर थोड़ी ही देर में पीछे से आलिया भट्ट और सोनी राजदान आती पहुंचती हैं। इस दौरान आलिया सासु मां को कुछ ऐसी बातें कह रहीं कि वो मशगूल नजर आती हैं। हालांकि, इस वीडियो को देख जहां पापा रणबीर की तारीफें हो रही हैं वही कुछ लोग आलिया को लकी कह रहे हैं। इन सबके बीच एक शख्स ने कहा है- गाड़ी के टायर की लाइनें घिस गई हैं, प्लीज बदलवा लें। एक ने कहा- आलिया हमेशा ओवरएक्टिंग में लगी रहती हैं।

राहा की क्यूटनेस पर लोग हैं फिदा

बता दें कि रणबीर ने आलिया अप्रैल 2022 में शादी रचाई थी और उसी साल नवंबर में राहा का जन्म हुआ। जब राहा एक साल की हो गईं तब रणबीर और आलिया क्रिसमस 2023 पर बेटी के साथ पहली बार पब्लिक के सामने नजर आईं। इसके बाद से ही लोग राहा की क्यूटनेस पर फिदा है। कभी लोग उन्हें आलिया की कॉपी कहते हैं तो कभी कपूर खानदान की विरासत वाला चेहरा। काफी लोग उन्हें दादा ऋषि कपूर जैसा भी मानते हैं।

रणबीर ने कहा था- नहीं चाहते कि बेटी के साथ उनका वैसा रिश्ता हो

रणबीर कपूर के यूट्यूब चैनल 'किंगडम' पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने अपनी बेटी राहा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बातें की थी। रणबीर ने बातचीत में कहा था कि उनके दिवंगत पिता ऋषि कपूर के साथ उनका रिश्ता थोड़ा दूर-दूर वाला था। उस जमाने में पिता और बेटे के बीच ऐसी ही दूरी रहती थी, जैसे एक कांच की दीवार हो। रणबीर ने कहा था कि वो नहीं चाहते कि बेटी के साथ उनका वैसा रिश्ता हो।

'मैं उसे ऐसे पंख देना चाहता हूं कि वो जहां चाहे उड़ सके'

उन्होंने कहा था, 'मैं उस दीवार को तोड़ना चाहता हूं। मैं राहा का दोस्त बनना चाहता हूं। मैं उसे ऐसे पंख देना चाहता हूं कि वो जहां चाहे उड़ सके।'

'रामायणम्: भाग 1' में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे रणबीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर के पास इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्: भाग 1' में भगवान राम का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे भी 'रामायण' के पात्र की भूमिकाओं में दिखेंगे। यह फिल्म दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। वहीं आलिया इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.