आलिया भट्ट की 'जिगरा' को तृप्ति डिमरी ने दी पछाड़, लागत वसूल गई 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'

Updated on 19-10-2024 12:00 PM
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' के साथ-साथ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' इस वक्त सिनेमाघरों में मुश्किल दौर से गुजर रही है। हालांकि, दोनों फिल्मों की तुलना करें तो धर्मा प्रॉडक्शन की 'जिगरा', 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से पीछे चल रही है।

दोनों फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज हुए करीब 8 दिन गुजर चुके हैं। इन फिल्मों से जिस तरह की उम्मीद की जा रही थी, फिल्म उसकी तुलना में काफी पीछे है। दोनों ही फिल्मों ने जमकर प्रमोशन किए, लेकिन रिजल्ट निल बटा सन्नाटा ही रहा। यानी साफ है कि फिल्म में दम न हो तो कोई प्रमोशन और कोई भी तिकड़म काम नहीं आ सकता।

आठ दिनों में 'जिगरा' ने कितनी कमाई की


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'जिगरा' ने आठवें दिन यानी शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो अब तक के कलेक्शन का सबसे कम आंकड़ा है। इस फिल्म ने कुल मिलाकर अब तक 23.60 करोड़ रुपये की कमाई की है।

करीब 35 करोड़ का कलेक्शन 8 दिनों में


वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ये करीब 35 करोड़ का कलेक्शन 8 दिनों में कर चुकी है। हालांकि, सिर्फ विदेशों में कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक महज 6.00 करोड़ से थोड़ा ज्यादा का कलेक्शन किया है। इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने करीब 30 करोड़ के करीब की कमाई कर ली है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बनाने में करीब 80-90 करोड़ रुपये के आसपास खर्च हुए हैं।

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की कमाई


वहीं राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म, 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की बात करें तो इस फिल्म की रफ्तार "जिगरा' से तेज दिखी है। फिल्म ने शुक्रवार को 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की है और कुल मिलाकर इसने करीब 28.35 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 39 करोड़ के आसापस बताई जा रही है। यहां ये भी बता दें कि इस फिल्म का बजट करीब 20-30 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। यानी साफ है कि फिल्म ने अपना बजट वसूल लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.