भारत को रूस से दूर करने की सारी कोशिशें होंगी बेकार..रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने दी पश्चिमी देशों को चेतावनी

Updated on 07-10-2023 02:18 PM
मॉस्‍को: रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत सरकार अपने नागरिकों के हित में पूरी तरह से आजाद है और उसी तरह से काम कर रही है। इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को आगाह किया है कि रूस और भारत के बीच दरार पैदा करने के पश्चिम के सभी प्रयास पूरी तरह से फेल हैं। पुतिन ने सोची में रूस के काला सागर रिसॉर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही है। भारत और रूस यूं तो पिछले सात दशकों से साथ हैं लेकिन यूक्रेन युद्ध के बाद से दोनों देशों के रिश्‍ते और मजबूत हो गए है।

खतरे में है भारत
पुतिन ने सोची में कार्यक्रम में दिए मुख्य भाषण में कहा, 'पश्चिम हर उस व्यक्ति को दुश्मन बनाने की कोशिश कर रहा है जो उनके एकाधिकार से सहमत नहीं है, हर कोई खतरे में है - यहां तक कि भारत भी, लेकिन भारतीय नेतृत्व अपने राष्‍ट्र के हित में स्वतंत्र रूप से काम कर रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'भारत को रूस से दूर करने की कोशिशें व्यर्थ हैं, भारत एक स्वतंत्र राज्य है।' पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब रूस, यूक्रेन युद्ध की वजह से पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। प्रतिबंधों के बाद भारत को रूस से रियायती दरों तेल मिल रहा है। हालांकि इस वजह से भारतीय खरीदने के लिए भारतीय रिफाइनरीज की आलोचना हो रही है। पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया था।
पीएम मोदी की तारीफ
पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत और मजबूत हो रहा है। पुतिन ने कहा, कि भारत की आबादी 1.5 अरब से ज्‍यादा है। साथ ही देश की आर्थिक विकास दर सात फीसदी से अधिक है। ऐसे में ह एक शक्तिशाली देश है, ताकतवर देश है जो पीएम मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस की तरह भारत की कोई सीमा नहीं है क्योंकि भारतीय दुनिया के लगभग सभी हिस्सों में अपनी पहचान बना रहे हैं।

क्‍यों नहीं आए जी20 सम्‍मेलन में
फरवरी 2022 में यूक्रेन पर जब से हमला हुआ है तब से ही पुतिन शायद ही कभी रूस से बाहर गए हैं। वह हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स और भारत में हुए जी20 शिखर सम्मेलन में भी शामिल नहीं हुए थे। पुतिन ने इसके पीछे की वजहों को भी बताया। उन्‍होंने कहा कि वह इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए क्योंकि वह 'राजनीतिक प्रदर्शन' की वजह नहीं बनना चाहते थे। पुतिन अंतरराष्‍ट्रीय न्‍यायालय की तरफ से जारी गिरफ्तारी वारंट का निशाना हैं। इसके तहत वह अगर उन देशों में जाते हैं जो इनके सदस्‍य हैं तो उनकी गिरफ्तारी संभव है। हालांकि पुतिन ने कह, 'मुझे किसी कार्यक्रम के दौरान हमारे दोस्तों के लिए समस्याएं पैदा करने का अधिकार नहीं है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.