मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में सभी पात्र व्यक्ति होंगे लाभान्वित: मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 20-09-2022 04:56 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में केंद्र तथा राज्य शासन की 33 कल्याणकारी योजनाओं से आगामी 31 अक्टूबर तक सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। यदि कोई पात्र व्यक्ति लाभ प्राप्त करने से वंचित रहा तो संबंधित अधिकारी दंडित होंगे। मुख्यमंत्री चौहान रतलाम जिले के धामनोद में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में हितग्राहियों को संबोधित कर रहे थे। शिविर में 345 हितग्राहियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में जनपद, वार्ड आदि स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। अब आमजन को सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं, बल्कि सरकार खुद आपके द्वार आकर समस्याओं को हल कर रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शिविर में पी.एम. स्वनिधि, सामाजिक सुरक्षा, पी.एम. तथा सी.एम. किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं के लाभ पात्र लोगों को मिल रहे हैं। उन्होंने वार्ड पार्षदों से कहा कि वे अपने वार्ड में शिविर लगा कर अभियान में पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने धामनोद के नागरिकों द्वारा प्रस्तुत माँगों पर कहा कि आवेदनों का परीक्षण कर स्वीकृति दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कन्या-पूजन भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.