शुक्रवार को 'द केरल स्‍टोरी' के आगे सब हुए ढेर, 100 करोड़ क्‍लब में एंट्री पक्‍की

Updated on 13-05-2023 08:35 PM
'द केरल स्‍टोरी' ने बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को एक बार फिर साबित किया है कि वह अभी थमने वाली नहीं है। सुदीप्‍तो सेन के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी 11.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि शनिवार को सुबह से ही सिनेमाघरों में फिल्‍म देखने पहुंचे दर्शकों की भीड़ में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस फिल्‍म ने अपने पहले शनिवार को 10.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, लेकिन मॉर्निंग शोज में दर्शकों की लंबी लाइन देखकर यही लग रहा है कि दूसरे शनिवार को यह तगड़ी कमाई करने वाली है। आगे रविवार भी है। यह फिल्‍म शनिवार को 100 करोड़ क्‍लब में न‍िश्‍च‍ित तौर पर शामिल हो जाएगी।

केरल में लड़कियों के धर्मांतरण, उन पर ज्‍यादती और‍ फिर ISIS जैसे आतंकी संगठन की कहानी पर बनी यह फिल्‍म पहले से व‍िवादों में है। पश्‍च‍िम बंगाल सरकार ने फिल्‍म पर बैन लगाया है। जबकि तमिलनाडु के स‍िनेमाघरों में दर्शकों की कमी का दावा कर शोज बंद कर दिए गए हैं। इन दोनों ही सर्किट्स में फिल्‍म नहीं चलने के कारण 'The Kerala Story' को हर दिन कम से कम 75 लाख रुपये का घाटा हो रहा है। हालांकि, बावजूद इसके देश के बाकी सभी मास सर्किट्स में यह फिल्‍म धमाल मचा रही है। फिल्‍म को लेकर थ‍िएटर्स में वही माहौल है, जो हम पिछले साल 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' के वक्‍त देख चुके हैं। यह फिल्‍म मुंबई, दिल्‍ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, हरियाणा, आंध्र/निजाम, राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश जैसे मास सर्किट्स में सबसे ज्‍यादा कमाई कर रही है।
The Kerala Story Collection Day 8 : 'बॉक्‍स ऑफिस इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द केरल स्‍टोरी' ने गुरुवार तक अपने पहले हफ्ते में 77.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया। जबकि शुक्रवार को भी गुरुवार की तरह 11.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इस तरह 8 दिनों में अदा शर्मा की इस फिल्‍म ने देश में कुल 89.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि 'द केरल स्‍टोरी' को विवाद और राजनीतिक गहमागहमी का फायदा हुआ है। लेकिन अच्‍छी बात यह भी है कि 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' के मुकाबले इसकी बुकिंग अध‍िक ऑर्गेनिक है। फिल्‍म मध्‍य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में टैक्‍स फ्री है। इस कारण इन इलाकों में टिकट दर में कमी के कारण भी दर्शक बढ़-चढ़कर सिनेमाघर पहुंच रहे हैं।

IB 71, 'छत्रपति', 'म्‍यूजिक स्‍कूल' हुए ढेर

शुक्रवार को सिनेमाघरों में तीन नई फिल्‍में भी रिलीज हुई हैं। लेकिन विद्युत जामवाल की 'IB 71', बेलमकोंडा श्रीनिवास की 'छत्र‍पति' या शरमन जोशी की 'म्‍यूजिक स्‍कूल' से 'द केरल स्‍टोरी' को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बल्‍क‍ि, इस फिल्‍म की कमाई की आंधी में नई रिलीज तीनों फिल्‍मों की हालत पस्‍त है। बड़े शहरों के मल्‍टीप्‍लेक्‍स में हॉलवीवुड की 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्‍सी 3' हालांकि, अपनी साख बचाने में सफल हुई है और वह अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है।

पश्‍च‍िम बंगाल और तमिलनाडु को SC ने भेजा नोटिस

'द केरल स्‍टोरी' का बजट 15 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में अदा शर्मा की यह फिल्‍म पहले हफ्ते में ही सुपरहिट बन चुकी है। यह अब ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर बनने की राह पर है। दूसरी ओर, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने पश्‍च‍िम बंगाल और तमिलनाडु सरकार को नोटिस भी जारी किया है। प्रोड्यूसर विपुल शाह और डायरेक्‍टर सुदीप्‍तो सेन ने दोनों राज्‍यों में फिल्‍म पर रोक के ख‍िलाफ याचिका दाख‍िल की है। कोर्ट में अब बुधवार को एक बार फिर मामले पर सुनवाई होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.