G-20 के लिए सर्वदलीय बैठक :नेताओं से समिट के लिए सुझाव मांगे जाएंगे

Updated on 05-12-2022 06:07 PM

अगले साल होने वाले G-20 समिट की अध्यक्षता एक दिसंबर को आधिकारिक तौर पर भारत को मिल गई है। भारत में होने वाले इस समिट की तैयारियों को लेकर आज केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि करीब 40 पार्टियों के प्रमुखों को बुलाया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।

ममता-स्टालिन आएंगे, KCR नहीं
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगी। ममता ने कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भाग लेंगी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में नहीं। सूत्रों की मानें तो तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।

LiFE पर भारत का फोकस
अपनी अध्यक्षता में भारत LiFE (लाइफस्टाइल फॉर एनवायर्नमेंट) मतलब पर्यावरण से जुड़ी जीवन शैली पर फोकस करेगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण और अलग-अलग क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, कल्चर, टूरिज्म और कॉमर्स में टेक्नोलॉजी का डेवलपमेंट भारत की प्रायोरिटी है।

9 गेस्ट देश और 3 इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन होंगे शामिल
G20 में अध्यक्षता करने वाला देश कुछ गेस्ट देशों और IO (इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन) को इन्वाइट करता है। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन (UN, IMF, वर्ल्ड बैंक, WHO, WTO, ILO, FSB और OECD) और रीजनल ऑर्गेनाइजेशन (AU, AUDA-NEPAD और ASEAN) के अध्यक्षों को भारत इन्वाइट करेगा।

इसके अलावा भारत 9 देशों को गेस्ट के रूप में बुलाएगा। इनमें बांग्लादेश, इजिप्ट, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और UAE शामिल हैं। साथ ही गेस्ट IO के रूप में ISA (इंटरनेशनल सोलर अलायंस), CDRI (कोएलिशन फॉर डिजास्टर रिजिलियंट इन्फ्रास्ट्रक्चर) और ADB (एशियाई डेवलपमेंट बैंक) को इन्वाइट करेंगे।

इंडोनेशिया और ब्राजील के साथ ट्रोइका
G20 में हर साल एक ट्रोइका बनता है जिसमें 3 देश होते हैं। वर्तमान, पिछली और आने वाली G-20 समिट की अध्यक्षता वाले देश इस ट्रोइका के हिस्सा होते हैं। इस साल भारत, इटली और इंडोनेशिया का ट्रोइका है। वहीं अगले साल भारत अपनी अध्यक्षता में इंडोनेशिया और ब्राजील के साथ यह ग्रुप बनाएगा। यह पहली बार होगा जब एक ट्रोइका में उभरती हुई इकोनॉमी के तीन डेवलपिंग देश होंगे।

20 देशों का समूह है G-20
G20 समूह फोरम में 20 देश हैं। इसमें दुनिया के डेवलप्ड और डेवलपिंग इकोनॉमी वाले देश हैं। 19 देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, साउथ कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन (EU) शामिल हैं।

ग्लोबल GDP का 85% G20 के पास
G-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का मुख्य फोरम है, क्योंकि इसके सदस्य देशों के पास दुनिया की GDP का 85% हिस्सा है। इसमें दुनिया का 75% इंटरनेशनल ट्रेड भी शामिल है। इन देशों में दुनिया की दो तिहाई जनसंख्या रहती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.