सभी पंजीयक कार्यालय 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सुबह 10 से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे

Updated on 27-09-2022 04:56 PM

महानिरीक्षक पंजीयन ने आज सभी परिक्षेत्रीय उप महानिरीक्षक पंजीयन, सभी वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं जिला पंजीयक को शारदीय नवरात्रि में कार्यालयीन समय में वृद्धि के निर्देश जारी किये हैं। आम नागरिकों की सुविधा के लिए 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सभी पंजीयक कार्यालय सुबह 10 से शाम 6:30 बजे तक खुले रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि नवरात्रि में नागरिकों द्वारा अचल संपत्ति के दस्तावेजों का पंजीयन अधिक संख्या में कराया जाता है। इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व के दौरान अचल संपत्ति के दस्तावेजों के पंजीयन में वृद्धि की संभावना है। आम जनता एवं सर्विस प्रोवाईडर द्वारा भी नवरात्रि में कार्यालयीन समय एवं कार्यालयीन दिवस बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी।

शारदीय नवरात्रि पर्व की अवधि में जन-सामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने एवं राज्य शासन के राजस्व को दृष्टिगत सभी उप पंजीयक कार्यालय 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक की अवधि में (सार्वजनिक अवकाश दिवस एक और 2 अक्टूबर को छोड़ कर) समय वृद्धि के साथ खोले जायेंगे। पंजीयन कार्यालयों की कार्य आवश्यकता अनुसार प्रतिदिन स्लॉट की संख्या बढ़ाए जाने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे अधिकाधिक पक्षकार लाभ ले सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.