फिजिक्स के सभी नियम यहां फेल, क्रिकेट में ऐसा कैच अब शायद ही फिर कभी देखने को मिले

Updated on 17-06-2023 08:30 PM
होव: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर कुछ ना कुछ होता रहता है जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ वाइटलिटी टी20 ब्लास्ट 2023 में ससेक्स और हैंपशायर के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला जब ससेक्स के प्लेयर ब्रैडली करी ने फिजिक्स के सभी नियम को चुनौती देते हुए एक ऐसा कैच लपका जिस पर यकीन होना मुश्किल है। क्रिकेट के मैदान पर ब्रैडली ने जिस तरह का कैच लपका शायद ऐसा दोबारा फिर कभी देखने को मिले। ब्रैडली का यह कैच अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल हैंपशायर की पारी के 19वें ओवर (18.2) की दूसरी गेंद पर बेनी हॉवेल ने टायमल मिल्स को छक्का मारने का प्रयास किया था। हॉवेल ने गेंद को अच्छे से कनेक्ट भी कर लिया था और गेंद लगभग 6 रन के लिए जा रहा था लेकिन ब्रैडली करी ने लंबी दौड़ लगाते हुए हवा में तैरते हुए उस कैच को पकड़ लिया। हालांकि ब्रैडली के रिएक्शन से ऐसा लग रहा था कि वह पहले गेंद को बाउंड्री के अंदर धक्का देकर छह रन बचाने का प्रयास करेंगे।

हालांकि दौड़ लगाते हुए ब्रैडली ने अपना मन बदला और उन्होंने हवा में तैरते हुए एक हाथ से कैच को जकड़ लिया। इस तरह हॉवेल की पारी का अंत हो गया। हॉवेल 14 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो गए। ब्रैडली ने इसी मैच से अपने टी20 करियर आगाज भी किया था।

ससेक्स ने 6 रन से जीता मैच
इस मुकाबले में हैंपशायर की टीम ने टॉस जीतने के बाद ससेक्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। ससेक्स ने निर्धारित 20 ओवर खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन का स्कोर खड़ा किया। बैटिंग में ससेक्स के लिए ओली कार्टर ने 34 गेंद में 63 रनों की पारी खेली।

ससेक्स के इस स्कोर के जवाब में हैंपशायर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन ही बना सकी। इस कारण ससेक्स टीम ने 6 रन से मैच को जीत लिया। गेंदबाजी में ससेक्स के लिए 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.