'पाकिस्तान की अल्लाह ने मदद की', असीम मुनीर ने कबूला भारत के हाथों ऑपरेशन सिंदूर में पिटाई का सच

Updated on 22-12-2025 12:34 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के CDF और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने कहा है कि भारत के साथ मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान अल्लाह ने पाकिस्तान की मदद की थी। पाकिस्तान के नेशनल उलेमा कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा कि उन्होंने भारत से संघर्ष के दौरान अल्लाह की मदद आते महसूस की थी। मुनीर ने यह भाषण 10 दिसम्बर 2025 को दिया था। इसका वीडियो अब जारी किया है जिसे पाकिस्तानी टीवी चैनल ने रविवार को प्रसारित किए। मुनीर के बयान ने ये साबित कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों का हमला कितना घातक था।

मुनीर का दावा- अल्लाह की मदद महसूस की

कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए मुनीर ने कुरान की आयत का जिक्र किया- अगल अल्लाह तुम्हारी मदद करता है, तो कोई तुम्हें हरा नहीं सकता। इसके साथ की कहा कि पाकिस्तान को संघर्ष के दौरान अल्लाह की मदद मिली थी। मुनीर ने दावा किया की उन्होंने ऐसी मदद महसूस की थी। मुनीर का यह भाषण सोशल मीडिया पर भी फैल रहा है।
इस साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई की सुबह तड़के ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर आतंकी लॉन्च पैड पर हमला किया था। जिन आतंकी कैंपों के निशाना बनाया गया उनमें बहावलपुर और मुरीदके जैसे इलाकों में स्थित अड्डे शामिल थे, जिन्हें पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों का गढ़ माना जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.