संगानी हॉस्पिटल्स के शेयरों का आज हो रहा अलॉटमेंट, ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस, पूरी डिटेल

Updated on 11-08-2023 04:48 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले दिनों कई कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए हैं। इनमें से कई को निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स मिला है। चालू वित्त वर्ष में कई आईपीओ ऐसे हैं जिन्होंने लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। अगले संगानी हॉस्पिटल्स के आईपीओ की लिस्टिंग की उम्मीद है। आज यानी 11 अगस्त को संगानी हॉस्पिटल्स के आईपीओ की अलॉटमेंट डेट है। अगर आपने इस आईपीओ में निवेश किया है तो आप ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। आईए आपको बताते हैं कि आप किस तरह से ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। वहीं ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस तरह से चेक करें अलॉटमेंट
जिन निवेशकों ने संगानी हॉस्पिटल्स के आईपीओ के लिए आवेदन किया है। वह अपना अलॉटमेंट देखने के लिए रजिस्ट्रार के पोर्टल, जो कि बिगशेयर सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड है। इसपर जाकर संगानी हॉस्पिटल्स आईपीओ की अलॉटमेंट स्थिति की जांच कर सकते हैं। वहीं इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम की बात करें तो यह एक रुपये है। इसका इश्यू प्राइस 40 रुपये था। ऐसे में देखें तो इसके शेयरों की लिस्टिंग 41 रुपये पर हो सकती है।

8 को खुला था आईपीओ

गुजरात की मल्टी-स्पेशिएल्टी हेल्थकेयर सर्विसेज प्रोवाइडर संगानी हॉस्पिटल्स का आईपीओ निवेशकों के लिए 8 अगस्त को खुला था। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 37 रुपये से 40 रुपये प्रति शेयर तय किया है। संगानी हॉस्पिटल्स के आईपीओ का लॉट साइज 3000 शेयरों का रखा गया। ऐसे में निवेशकों को कम से कम 1,20,000 रुपये का निवेश करना था।

आईपीओ का साइज 15.17 करोड़ रुपये का है। संगानी हॉस्पिटल्स के शेयरों की लिस्टिंग की बात करें तो यह 17 अगस्त 2023 को होगी। निवेशकों को संगानी हॉस्पिटल्स के शेयरों की शानदार लिस्टिंग की उम्मीद है। बता दें आने वाले दिनों में कई और कंपनियों के आईपीओ भी लॉन्च होने वाले हैं। इस बार काफी कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.