मतदान करवाने के साथ अपने मताधिकार का उपयोग भी करना जरूरी

Updated on 18-10-2023 03:25 PM

राजनांदगांव ।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने आज सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुगम संचालन के लिए प्रथम चरण अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। जिले के सभी विकासखंडों में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी-1 को सुचारू और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही संगवारी मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त महिला पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी-1, दिव्यांग मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी-1, युवा मतदान केन्द्र के नियुक्त पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी-1 को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर सिंह ने कहा कि मतदान दल में निर्वाचन कार्य संपन्न कराने नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकार-1 गंभीरतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए यह जरूरी है कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण के दौरान बताई गई बातों को ध्यानपूर्वक सुनें एवं अमल में लाएं। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट, बैलेट यूनिट मशीन की गतिविधियों को स्वयं संचालित कर देखने कहा। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को कहा कि मतदान कराने में होनी वाली समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में अच्छे से जानकारी दें।

कलेक्टर सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लेने कहा। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी-1 की नियुक्ति संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान केन्द्र पर की गई व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ वहां पर नियुक्त कर्मचारियों की निष्पक्षता, सजगता और कार्यकुशलता पर निर्भर करता है। इसके लिए मतदान केन्द्र के प्रमुख अधिकारी के रूप में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी-1 को मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया का पूरा ज्ञान होना चाहिए, ताकि वह सहयोगी कर्मचारियों को मार्गदर्शन देने के साथ-साथ कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थतियों में आत्मविश्वास के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में सारी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी-1 की होती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की आशंका होती है तो उसे जरूर प्रश्न करें उसका समाधान किया जाएगा।

कलेक्टर सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला अधिकारियों से कहा कि संगवारी मतदान केन्द्रों में महिलाओं की सहभागिता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संगवारी मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। संगवारी मतदान केन्द्र पर सुरक्षा से लेकर मतदान कराने तक की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है। जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि हर महिला को वोट देने का सुखद अनुभव हो। ये उन्हें मतदान केंद्र तक लेकर आने की एक अच्छी पहल है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी हो सके और मतदान के प्रति महिलाओं का उत्साह बढ़े।

कलेक्टर सिंह ने सभी पीठासीन और मतदान अधिकारियों को पोस्टल बैलेट पेपर प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में मतदान करवाने के साथ-साथ अपने मताधिकार का उपयोग भी करना जरूरी है, इसलिए सभी पोस्टल बैलेट पेपर प्राप्त कर लें और पोस्टल बैलेट पेपर के संबंध में पूरी जानकारी सीखने के लिए कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने के लिए कहा ताकि दिक्कत न हो।

उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी -1 का प्रथम चरण प्रशिक्षण जिले के सभी विकासखंडों में दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज 17 अक्टूबर को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-1 को प्रशिक्षण दिया गया। मतदान दलों का प्रथम चरण प्रशिक्षण में सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव, स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरगढ़, स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरगांव और स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छुरिया में कुल 1078 पीठासीन अधिकारी तथा 1113 मतदान अधिकारी-1 को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें से संगवारी मतदान के लिए नियुक्त 172 महिला पीठासीन अधिकारी और 174 मतदान अधिकारी-1 को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.