अमल मलिक ने चेहरे की सर्जरी के लिए लिया था 5 लाख का लोन, लगे थे 45 टांके, बोले- दाहिनी खोपड़ी टूट गई थी

Updated on 02-02-2026 06:02 PM
'बिग बॉस 19' में नजर आए अमल मलिक अपनी गायिकी के लिए मशहूर हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से वह खबरों में बने हुए हैं। और एक बार फिर से वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनके चेहरे पर एक बार 45 टांके आए थे। उन्होंने बताया कि उनको अपने शरीर पर ध्यान देना है। उन्होंने घुटने और अपने चेहरे की सर्जरी का भी जिक्र किया है। बताया कि उनकी दाहिने तरफ की खोपड़ी टूट गई थी।

अमल मलिक ने 'पिंकविला' के साथ बातचीत में बताया, 'मेरी सर्जरी नहीं हुई है लेकिन मुझे 45 टांके लग चुके हैं। मेरा दाहिना कंधा डिसलोकेट हो गया था। बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ था। नाक भी टूटी थी। सब कुछ है। लेकिन मैं टर्मिनेटर जैसा हूं। मैं हर बार सही होता हूं और डम-डम-डम जैसी आवाज में कहता हूं कि आज काम करेंगे। ये सब चल रहा है और म्यूजिक का अलग से। तो हमेशा से ही ये दिमाग का ही खेल है कि नहीं कर लेंगे। लेकिन अब मुझे धीरे-धीरे सब फिक्स करना है और इस पर काम करना है। कुछ अच्छी चीजें भी हैं, जैसे कि टेक्नोलॉजी और साइंस भी तरक्की कर रहे हैं।'

अमल मलिक के घुटने का हाल

अमल ने आगे घुटने की चोट के बारे में कहा, 'मेरे पास कुछ अच्छे घुटने में पहनने वाले ब्रेसेस हैं। जब मैं शो में परफॉर्म करता हूं तो पहनता हूं। नहीं तो मेरा पूरा घुटना घूम जाएगा और बाहर निकल जाएगा। जब मैं फिनाले की परफॉर्मेंस कर हा था तो उस दौरान भी ऐसा हुआ था। एक गाना मैंने किया था। आपने देखा हो तो। ग्राड फिनाले पर एक शॉट था। मुझे जाना था और घूमना था और फिर कुर्सी या किसी पर तो बैठना था। जब मैं घूमा तो मेरे घुटने लटकने लगे। तो ये शारीरिक चीजें हैं जिनको सही करना जरूरी है। लेकिन मैंने लंबे समय से ये सब नहीं किया है। तब पैसे नहीं थे और अब टाइम नहीं है। मैं कैसे समझाऊं। सर्जरी बहुत महंगी थीं।'

अमल मलिक को लेना पड़ा था लोन

अमल मलिक ने अपनी चेहरे की सर्जरी के बारे में बात की। कहा, 'मुझे अपनी फेस सर्जरी के लिए 5 लाख रुपये का लोन लेना पड़ा था। अगर आप सर्च करेंगे तो पाएंगे कि उसमें डेंटिस्ट सबकुछ फिक्स करता है। मेरी दाहिनी खोपड़ी टूट गई थी। 12वीं के एग्जाम में मेरा पूरा चेहरा टूट-फूट गया था। और मैं 3-4 घंटे तक बस लिख ही रहा था। मैं एक डिवाइस के सहारे अपनी आंखें खुली रखी और पेपर दिया। ये सब मेरे साथ बहुत जल्दी हुआ। मैं धन्य हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.